बूढ़े चीन में ‘हम दो-हमारे तीन’ की पॉलिसी लागू, ड्रैगन को ढूंढ़ें नहीं मिले रहे थे युवा

Published : Aug 20, 2021, 02:46 PM IST
बूढ़े चीन में ‘हम दो-हमारे तीन’ की पॉलिसी लागू, ड्रैगन को ढूंढ़ें नहीं मिले रहे थे युवा

सार

दुनिया की कुल आबादी 7.7 अरब है। चीन की कुल आबादी 141 करोड़ है। यह दुनिया का 18.38 प्रतिशत है। भारत की कुल आबादी 134 करोड़ है। यह दुनिया का 17.38 प्रतिशत है। अमेरिका की कुल अबादी 34 करोड़ है। यह दुनिया का 4.44 प्रतिशत है।

बीजिंग। आखिरकार चीन ने अपने यहां तीन बच्चों वाली जनसंख्या पॉलिसी को मंजूरी दे ही दी। शुक्रवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में देश के टॉप लॉ मेकर्स की मीटिंग में इस कानून को मंजूर कर लिया गया। इस कानून के बनने के बाद चीन में बूढ़ी हो रही आबादी को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

तेजी से गिरा है चीन का जन्मदर

दरअसल, ड्रैगन ने बीते दिनों ऐलान किया कि यहां माता-पिता अब 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे। यह फैसला हाल में आए आंकड़ों के बाद लिया गया। इन आंकड़ों में कहा गया कि चीन में बच्चों की जन्मदर में गिरावट आई है। बता दें कि दुनिया की 7.7 अरब आबादी में चीन 18.38 प्रतिशत हिस्सा रखता है। चीन की आधिकारिक न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में एक पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान इस फैसले को मंजूरी दी गई।

2 बच्चों की पॉलिसी से चीन में ढूंढे नहीं मिल रहे काम करने वाले लोग

चीन ने 2016 में एक बच्चे की पॉलिसी को खत्म करके टू-चाइल्ड पॉलिसी को अपनाया था। लेकिन अब इसे तीन बच्चे तक कर दिया है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के नियमों में भी ढील देने का ऐलान किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से 20 के बीच चीन में जनसंख्या सिर्फ 0.53 प्रतिशत थी। जबकि 2000 से 2010 के बीच यही आकड़ा 0. 57प्रतिशत था। चीन में 2020 में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे जन्मे। जबकि 2016 में 18 मिलियन। बता दें कि 1970 में चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की गई थी, ताकि बेतहाशा जनंसख्या वृद्धि को रोका जा सके। 

दुनिया के बड़े देशों की आबादी जानकर रह जाएंगे हैरान

दुनिया की कुल आबादी 7.7 अरब है। चीन की कुल आबादी 141 करोड़ है। यह दुनिया का 18.38 प्रतिशत है। भारत की कुल आबादी 134 करोड़ है। यह दुनिया का 17.38 प्रतिशत है। अमेरिका की कुल अबादी 34 करोड़ है। यह दुनिया का 4.44 प्रतिशत है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 22 करोड़ है। यह दुनिया का 2.99 प्रतिशत है। जबकि पाकिस्तान की कुल आबादी 21 करोड़ है। यह दुनिया का 2.78 प्रतिशत है। बता दें कि 1974 में दुनिया की कुल आबादी 4 अरब थी। 1987 में यह 5 अरब और 1999 में 6 अरब हो गई थी। दुनिया में हर सेकंड में एक बच्चा पैदा होता है। 1950 में दुनिया की कुल आबादी 250 करोड़ ही हुआ करती थी।

यह भी पढ़ें-इन 20 शहरों ने दुनिया में भारी भीड़ कर दी, जानिए किस देश में है सबसे अधिक जनसंख्या

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS