पाक सेना के तीन मेजर हुए बर्खास्त, ये है कारण

Published : Oct 11, 2019, 05:34 PM IST
पाक सेना के तीन मेजर हुए बर्खास्त, ये है कारण

सार

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने एक बयान में कहा है कि तीन मेजरों में से दो को कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई है। इसमें कहा गया है कि तीनों को अनुशासनहीनता एवं दुर्व्यवहार के आरोपों में दोषी पाया गया है।

इस्लामाबाद (Islamabad). पाकिस्तान की सेना ने तीन मेजर को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने और अपने पद के दुरूपयोग के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है । सेना ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

लगे पद के दुरूपयोग करने जैसे बड़े आरोप 
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने एक बयान में कहा है कि तीन मेजरों में से दो को कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई है। इसमें कहा गया है कि तीनों को अनुशासनहीनता एवं दुर्व्यवहार के आरोपों में दोषी पाया गया है। इसमें पद का दुरूपयोग और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप शामिल हैं।

दो साल की जेल भी हुई
सेना की मीडिया शाखा ने कहा है, ‘‘उनके (सैन्य अधिकारियों के) खिलाफ लगाए गए आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और उनमें से दो को दो-दो साल के कठोर कारावास की सजा दी गई है।’’ इससे लगभग दो महीने पहले पाकिस्तानी सेना ने इसी तरह के मामले में एक अधकारी को सेवा से बर्खास्त करते हुए पद के दुरूपयोग के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nobel Peace Prize 2026: मजदूर परिवार की बेटी कैसे पहुंचीं नोबेल तक! कौन हैं नवी पिल्लै?
H-1B Visa Row: JD Vance के ‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का कड़ा ऐतराज, क्यों जताई आपत्ति?