Topless प्रदर्शनकारियों का ग्रुप Ukraine के समर्थन में उतरा, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लिखवाया शांति संदेश

Published : Mar 05, 2022, 05:09 AM ISTUpdated : Mar 05, 2022, 05:12 AM IST
Topless प्रदर्शनकारियों का ग्रुप Ukraine के समर्थन में उतरा, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लिखवाया शांति संदेश

सार

रूसी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने फीमेन ग्रुप के सैकड़ों सदस्य पहुंचे थे। ये सभी टॉपलेस थें। इन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। एक सदस्य ने अपनी छाती पर लिखा था, ‘पीस फॉर यूक्रेन’।

मैड्रिड। रूस के यूक्रेन पर हमले (Russian attack on Ukraine) का विभिन्न देशों में विरोध किया जा रहा है। यूक्रेन में विस्थापित और बेघर हो रहे लोगों, हमले के शिकार लोगों के लिए दुनिया के अन्य हिस्सों में रह रहे लोग भी समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्पेनिश शहर मैड्रिड (Madrid) में युद्ध रोकने के लिए एक फेमिनिस्ट ग्रुप ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया। फीमेन (Femen) नाम के इस ग्रुप ने मैड्रिड में रूसी दूतावास के सामने टॉपलेस (Topless Protest) होकर युद्ध रोकने की मांग की है। ये लोग रूस के हमले का विरोध कर रहे थे।

बिना कपड़ों के पहुंचे थे प्रदर्शनकारी

रूसी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने फीमेन ग्रुप के सैकड़ों सदस्य पहुंचे थे। ये सभी टॉपलेस थें। इन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। एक सदस्य ने अपनी छाती पर लिखा था, ‘पीस फॉर यूक्रेन’। ग्रुप में शामिल अधिकतर महिला सदस्यों ने अपने शरीर पर स्पेनिश से लेकर रशियन तक में यूक्रेन के लिए अलग-अलग संदेश लिखे हुए थे। 

जोरदार प्रदर्शन, पुलिस बल ने हटाया

टॉपलेस होकर प्रदर्शन कर यूक्रेन के समर्थन वाले इन प्रदर्शनकारियों को पहले तो अधिकारियों ने रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो उनको पुलिस की सहायता से वहां से हटाया गया।

यूक्रेन से खास रिश्ता है फेमिनिस्ट ग्रुप का

फ्रांस बेस्ड इस फीमेन ग्रुप की स्थापना साल 2008 में यूक्रेन में हुई थी। रशिया द्वारा यूक्रेन पर बनाए गए दबावों का भी यह ग्रुप समय-समय पर विरोध करता रहता है। फीमेन नाम का यह फेमिनिस्ट ग्रुप तमाम मुद्दों पर अपनी आवाज उठाता है। इस ग्रुप के सदस्य अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। प्रदर्शन के दौरान यह लोग अपने कपड़े उतार देते हैं और शरीर पर अलग-अलग मैसेज लिखवाते हैं। इस ग्रुप के सदस्य टॉपलेस होकर सेक्स टूरिज्म जैसे मुद्दे की खिलाफत करते हैं। यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का भी इस ग्रुप ने विरोध किया है।

यह भी पढ़ें:

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर रूस का हमला, पूरा संयंत्र आग के हवाले

रूस में Facebook पर बैन, मीडिया आउटलेट्स के साथ भेदभाव का लगाया आरोप, चेतावनी के बाद किया प्रतिबंधित

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US कांग्रेस में मोदी-पुतिन कार सेल्फी ने क्यों मचाया तहलका? भारत-US रिश्तों पर सांसद ने दी चेतावनी
अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship