शर्मनाक: ट्रम्प ने राष्ट्रपति रहते 30,573 बार झूठे दावे किए, आखिरी साल हर दिन करीब 39 ऐसे दावे किए

Published : Jan 24, 2021, 02:04 PM IST
शर्मनाक: ट्रम्प ने राष्ट्रपति रहते 30,573 बार झूठे दावे किए, आखिरी साल हर दिन करीब 39 ऐसे दावे किए

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में 30,573  झूठे दावे किए। यह खुलासा अमेरिकी वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ( Washington Post) ने किया। इतना ही नहीं ट्रम्प के झूठे दावे साल दर साल बढ़ते चले गए। वे अपने पहले कार्यकाल में हर रोज औसतन 6 झूठे दावे करते थे। आखिर साल तक आते आते यह हर दिन औसतन 39  तक पहुंच गए। 

वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में 30,573  झूठे दावे किए। यह खुलासा अमेरिकी वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ( Washington Post) ने किया। इतना ही नहीं ट्रम्प के झूठे दावे साल दर साल बढ़ते चले गए। वे अपने पहले कार्यकाल में हर रोज औसतन 6 झूठे दावे करते थे। आखिर साल तक आते आते यह हर दिन औसतन 39  तक पहुंच गए। 

वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि फैक्टचेक करने वाली संस्था ने 10 साल से अधिक समय तक अमेरिका की दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा किए गए दावों की सत्यता की जांच की। इस मामले में ट्रम्प ने सभी को पीछे छोड़ दिया। 

हर साल ट्रम्प के झूठे दावों में हुई बढ़ोतरी
फैक्ट चेकर रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प के झूठे दावे साल दर साल बढ़ते चले गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले साल में हर दिन औसतन 6 बार झूठे दावे किए। दूसरे साल हर दिन 16, तीसरे साल यह बढ़कर 22 हो गए। उन्होंने अपने चौथे और आखिरी साल में सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने हर दिन औसतन 39 झूठे दावे किए। 

कहां किए गए झूठे दावे
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने ज्यादातर झूठे दावे अपनी चुनावी रैलियों, अभियानों औऱ ट्विटर अकाउंट के जरिए किए। हालांकि, उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। अमेरिकी चुनाव से पहले ट्रम्प ने दावा किया था कि धोखाधड़ी होने जा रही है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी