अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ जगहों पर 2 फीट तक ऊंचीं सुनामी लहरें भी उठीं

Published : Oct 20, 2020, 08:28 AM IST
अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ जगहों पर 2 फीट तक ऊंचीं सुनामी लहरें भी उठीं

सार

अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई, जिससे की लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगहों पर 1.5 से 2 फीट ऊंचीं सुनामी लहरें भी उठीं। बाद में चेतावनी को अडवाइजरी में तब्दील कर दिया गया। अब तक किसी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है

नई दिल्ली. अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई, जिससे की लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगहों पर 1.5 से 2 फीट ऊंचीं सुनामी लहरें भी उठीं। बाद में चेतावनी को अडवाइजरी में तब्दील कर दिया गया। अब तक किसी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है

अलास्का उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है।

25 मील (40 किमी) की गहराई पर आए भूकंप के केंद्र से लगभग 60 मील (100 किमी) दूर सैंड प्वाइंट के पास छोटे से शहर में दो फुट की लहरें रिकॉर्ड की गईं। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Homer, Alaska, USA से 735 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम (SW) में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 2:24 AM बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Thailand: जहां बंदरों के लिए लगता है भंडारा, जानिए 10 FACTS
एक फांसी, कई सवाल: कौन है इरफान सुल्तानी? जिसने ट्रंप को ईरान पर सख्ती को किया मजबूर