भारत से पंगा लेने वाले Turkey के 7 सबसे रोचक FACTS

Published : May 20, 2025, 04:54 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर एक बार फिर भारत से दूरियां बढ़ा ली हैं। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जंग में तुर्की के ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है। करीब 99% मुस्लिम आबादी वाले देश तुर्की को लेकर कई रोचक फैक्ट्स हैं। आइए जानते हैं।

PREV
17
1- तुर्की का प्राचीन नाम अनातोलिया

तुर्की का प्राचीन नाम अनातोलिया था, जो बाद में ऑटोमन साम्राज्य बना। बाद में तुर्की सुल्तानों की भोगविलासी प्रवृति और लोगों पर अत्याचार के चलते धीरे-धीरे इस विशाल साम्राज्य का पतन हो गया।

27
2- तुर्की को क्यों कहते थे 'यूरोप का मरीज'

तुर्की पर ऑटोमन सुल्तानों का अत्याचार इतना बढ़ गया कि यहां के निवासियों ने खुद को आजाद कराने के लिए आंदोलन शुरू किए। इससे ऑटोमन साम्राज्य कमजोर पड़ गया। 19वीं सदी में ये साम्राज्य तेजी से पतन की ओर बढ़ता गया। तुर्की की हालत इतनी खराब हो गई कि इसे 'यूरोप का मरीज' कहा जाने लगा।

37
3- तुर्की में 82000 से ज्यादा मस्जिदें

तुर्की में 99% से ज्यादा आबादी इस्लामी है। यहां मस्जिदों की संख्या 82000 से ज्यादा है। हालांकि, तुर्की की कई मस्जिदें ऐसी हैं, जो टूरिस्ट के लिए हमेशा खुली रहती हैं। आप भले ही मुस्लिम हों या न हों, लेकिन इनमें जा सकते हैं।

47
4- तुर्की में 30 से ज्यादा भाषाएं

तुर्की की ऑफिशियल लैंग्वेज टर्किश है, जिसे देश की 90 फीसदी आबादी बोलती है। वैसे, तुर्की में 30 से ज्यादा भाषाएं हैं, लेकिन इनके बोलने वालों की संख्या बेहद कम है। इसमें जजाकी, कुरमानजी, अरबी और कुर्द भाषा भी शामिल है।

57
5- ऐतिहासिक चर्च को बनाया मस्जिद

तुर्की में कई हिस्टोरिकल इमारते हैं। लेकिन वहां सबसे पुराने चर्च हागिया सोफिया को मस्जिद में बदल दिया गया। तुर्की के अन्टाक्या में भी एक काफी पुराना चर्च मौजूद है। कहा जाता है कि इसे एक गुफा को खोद कर बनाया गया।

67
6- तुर्की का इंस्ताबुल शहर दो महाद्वीपों में

तुर्की का ऐतिहासिक शहर इस्तांबुल बोस्फोरस नदी के दो किनारों पर बसा है। इस्तांबुल का पश्चिमी तट यूरोप में आता है, जबकि पूर्वी तट एशिया में स्थित है। हालांकि, इसका ज्यादातर हिस्सा एशिया में ही है। इसलिए इसे यूरोप और एशिया के बीच का 'पुल' भी कहा जाता है।

77
7- तुर्की में 96% लोग पीते हैं चाय

तुर्की में चाय प्रेमी भी खूब है। एक आंकड़े के मुताबिक 96 फीसदी आबादी ऐसी है जो दिन में एक कप चाय जरूर पीती है। पूरी दुनिया से अलग एक कांच के ग्लास में यहां चाय पी जाती है, जिसका आकार ट्यूलिप के फूल जैसा होता है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories