मानव तस्करी के शक में विमान को फ्रांस में रोका गया, 300 भारतीय थे सवार

Published : Dec 22, 2023, 10:27 PM IST
human trafficking

सार

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 300 से अधिक भारतीय यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहे एक विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में रोक दिया गया है।

Human Trafficking: फ्रांस में एक विमान को मानव तस्करी के शक में रोक दिया गया। विमान में 300 से अधिक भारतीय पैसेंजर सवार थे। विमान निकारगुआ जा रहा था लेकिन उसे फ्रांस में ही रोक दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 300 से अधिक भारतीय यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहे एक विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में रोक दिया गया है।

पेरिस में अधिकारियों को मिली सीक्रेट इनपुट

पेरिस में गवर्नमेंट प्रॉजिक्यूशन ऑफिस में एक गोपनीय सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि निकारगुआ जा रही फ्लाइट में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका है। इस सूचना के बाद आनन फानन में गुरुवार को अधिकारियों ने फ्लाइट को रोक दिया। फ्लाइट में 300 से अधिक भारतीय पैसेंजर्स सवार थे। यह विमान यूएई से निकारगुआ जा रही थी लेकिन रिफ्यूल करने के लिए पेरिस में रुकी थी।

अधिकारियों ने कहा कि नेशनल एंटी आर्गेनाइज्ड क्राइम यूनिट JUNALCO ने जांच शुरू कर दी है। मार्ने के पूर्वोत्तर डिपार्टमेंट के प्रीफेक्चर ने कहा कि रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस द्वारा संचालित A340, लैंडिंग के बाद टरमैकके वैट्री हवाई अड्डे पर खड़ा रहा। विमान में ईंधन भरना बाकी था और उसमें 303 भारतीय नागरिक सवार थे।

आरोप है कि भारतीय यात्रियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका या कनाडा में अवैध प्रवेश का प्रयास करने के लिए मध्य अमेरिका की यात्रा करने की योजना बनाई होगी। इसी इनपुट पर उनको रोका गया था।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?