12 पत्नियों से 102 बच्चे पैदा करने के बाद इस शख्स ने कहा अब बस, जानें क्यों लिया यह फैसला

युगांडा के लुसाका में रहने वाले मूसा हसहया नाम के व्यक्ति ने 12 महिलाओं से शादी की और 102 बच्चे पैदा किए। महंगाई बढ़ने के चलते अब वह और बच्चे पैदा नहीं करना चाहता। मूसा की पहली शादी 16 साल की उम्र में हुई थी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2022 4:06 PM IST

लुसाका (युगांडा)। 12 पत्नियों से 102 बच्चे पैदा करने वाले मूसा हसहया नाम के व्यक्ति ने कहा है कि अब वह कोई और बच्चा पैदा नहीं करेगा। उसने यह फैसला बढ़ती महंगाई के चलते लिया है। मूसा हसहया युगांडा के लुसाका का रहने वाला है। 

युगांडा में पुरुष को एक से अधिक महिला के साथ विवाह करने की छूट है। इस छूट का लाभ उठाते हुए हसहया ने 12 महिलाओं से शादी कर ली। इन महिलाओं से उसे 102 बच्चे हुए। महंगाई के चलते इतना बड़ा परिवार चलाना मुश्किल हुआ तो हसहया ने अपनी पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए कह दिया है। 67 साल के मूसा का कहना है कि उसके पास आमदनी के श्रोत सीमित हैं। वह किसान है। उसकी आमदनी नहीं बढ़ रही है। इसलिए वह एक और बच्चा पैदा करना नहीं चाहता। 

Latest Videos

मूसा का परिवार 12 बेडरूम वाले घर में रहता है। एक घर में पत्नियों को रखने से मूसा को अपनी पत्नियों की निगरानी करने में आसानी होती है ताकि वे गांव के दूसरे पुरुषों के साथ भाग नहीं पाएं। मूसा का कहना है कि वह अपने 102 बच्चों को ठीक तरह से पहचानता है और सभी के नाम उसे याद हैं, लेकिन उसे अपने 568 पोते-पोतियों में से प्रत्येक को पहचानने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। 

16 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी
मूसा की पहली शादी 16 साल की उम्र में 1921 में हनीफा नाम की लड़की से हुई थी। विवाह के बाद उसने स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी। दो साल बाद उसे पहली बेटी हुई। उस वक्त तक मूसा अपने समाज का जानामाना कारोबारी और गांव का मुखिया बन गया था। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: अपने ही परिवार की लड़की से किया रेप, बच्चा पैदा हुआ तो मिली उम्रकैद, शादी करने पर कोर्ट ने छोड़ा

मूसा ने कहा कि आमदनी अच्छी थी इसलिए उसने और अधिक महिलाओं से विवाह कर अपना परिवार बढ़ाने का फैसला किया था। अब 102 बच्चे पैदा करने के बाद मूसा सरकारी सहायता मांग रहा है। वह अपने सभी बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उनकी सबसे छोटी पत्नी जुलाइका 11 बच्चों की मां हैं। जुलाइका ने कहा कि अब गर्भ निरोधक गोलियां ले रही हैं। मूसा का सबसे छोटा बच्चा छह साल का है और सबसे बड़ा बेटा 51 साल का है। वह मूसा की पत्नी जुलाइका से करीब 20 साल बड़ा है।

यह भी पढ़ें- चीन के श्मशानों में लाशों का अंबार, कोई शव उठाने वाला नहीं; इस काम के लिए अब की जा रहीं भर्तियां

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024