UK Election 2024: ब्रिटेन चुनाव में लेबर पार्टी को बहुमत, कीर स्टार्मर होंगे नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक ने जनता से मांगी माफी

ब्रिटेन के आम चुनाव को लेकर गिनती जारी है। ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है जबकि लेबर पार्टी ने जबरदस्त जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है और अब नई सरकार बनाने को तैयार है। ऋषि सुनक ने जीत के लिए कीर स्टार्मर को बधाई दी है।

Yatish Srivastava | Published : Jul 5, 2024 1:47 AM IST / Updated: Jul 05 2024, 05:43 PM IST

वर्ल्ड न्यूज। ब्रिटेन में आम चुनाव को लेकर मतदान हो चुका है और और वोटों गिनती जारी है। हांलाकि इससे पहले ही लेबर पार्टी के पूर्ण बहुमत हासिल हो चुका है। अब तक लेबर पार्टी ने ने 372 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। ऐसे में कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। पीएम ऋषि सुनक ने कीर स्टॉर्मर को जीत के लिए बधाई दी है। 14 साल बाद इस बार यूके में नई सरकार बनने जा रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद ऋषि सुनक ने जनता से माफी मांगी है। 

ब्रिटेन चुनाव 2024 के परिणाम
अब तक ब्रिटेन चुनाव में कुल 650 सीटों पर परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इसमें अब तक कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी काफी आगे चल रही है। लेबर पार्टी को अब तक 392 पर जीत हासिल हो चुकी है जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए सदन की 650 सीटों में से किसी भी पार्टी को 326 सीटों पर जीत हासिल करनी होती है।

Latest Videos

ब्रिटेन एग्जिट पोल के नतीजे ज्यादातर सही 
पिछले आंकड़ों की बात करें तो ब्रिटेन में पिछले छह राष्ट्रीय चुनावों में ज्यादातर सही साबित रहे  हैं। केवल 2015 के एग्जिट पोल के नतीजे गलत हुए हैं जब सर्वेक्षण में त्रिशंकु संसद की चर्चा हो रही थी लेकिन इस दौरान कंजर्वेटिव पार्टी को ही  बहुमत हासिल हो गया था। 

पढ़ें यूके चुनाव में भी हेट स्पीच: पीएम ऋषि सुनक के लिए दक्षिणपंथी रिफार्म यूके पार्टी के कैंपेनर ने किया आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल

ब्रिटेन चुनाव एग्जिट पोल 2024 में पीछे थी कंजर्वेटिव पार्टी 
भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इस बार आम चुनाव में दिए एग्जिट पोल में अच्छे नतीजे नहीं मिले थे। सुनक ने मई में अचानक ही चुनाव का ऐलान कर दिया था जिस कई लोगों को हैरानी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्वे में लेबर पार्टी करीब 20 अंकों के साथ कंजर्वेटिव पार्टी से आगे चल रही थी। 14 सालों की जीत को देखते हुए सुनक ने जीत का अंतर कम होने के साथ पार्टी की जीत को सुनिश्चित माना था लेकिन इसका उल्टा असर नजर आ रहा है। कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को जीत मिलती नजर आ रही है।

लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी में जीत का भारी अंतर, स्टार्मर जीते 
लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी में शुरुआती नतीजों में ही नतीजे साफ होने लगे हैं। अब तक लेबर पार्टी ने 412 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ  92 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है। ऐसे में ऋषि सुनक को काफी नुकसान हुआ है जबकि कीर स्टॉर्मर लेबर पार्टी से प्रधानमंत्री पद के दावेदार कीर स्टार्मर लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं।  

ऋषि सुनक 2022 में चुने गए थे प्रधानमंत्री
12 मई 1980 में जन्मे भारतीय मूल के ऋषि सुनक एक ब्रिटिश राजनेता हैं। अक्टूबर 2022 में वह कंजर्वेटिव पार्टी से चुनाव लड़ते हुए यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री चुने गए थे। वह 2020 से 2022 तक राजकोष के चांसलर थे और 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्यरत थे।

राजनेता के साथ बैरिस्टर भी हैं कीर स्टॉर्मर
कीर रॉडने स्टारमर एक ब्रिटिश राजनेता और बैरिस्टर हैं। स्टॉर्मर ने 2020 से वह नेता प्रतिपक्ष और लेबर पार्टी के नेता के रूप में कार्यरत रहे। वह 2015 से 2024 तक होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से वह संसद सदस्य थे। इससे पहले 2008 से 2013 तक पब्लिक प्रॉसीक्यूशन के डायरेक्टर थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट