Ukraine War: यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट की देवी काली की आपत्तिजनक फोटो, मर्लिन मुनरो जैसा दिखाने पर भड़के लोग

Published : Apr 30, 2023, 03:46 PM IST
Ukraine defense ministry tweet

सार

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने देवी काली की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की। उन्हें एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो जैसे पोज में दिखाया गया। इसपर भारत के लोग भड़क गए। जमकर आलोचना होने लगी तो तस्वीर हटाया गया।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से लड़ाई (Russia Ukraine War) चल रही है। भारत का स्टैंड इस मामले में तटस्थ रहा है। हालांकि रविवार को यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय (Ukraine defense ministry) ने देवी काली की एक ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी, जिससे भारत में लोग भड़क गए।

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली की आपत्तिजनक तस्वीर ट्वीट की गई। इसमें उन्हें हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की तरह के पोज में दिखाया गया है। देवी काली की तस्वीर से पहले बम धमाके की फोटो है। इसमें विस्फोट के बाद धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

ट्विटर यूजर बोले- उड़ाया गया हिंदू संस्कृति का मजाक

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली की आपत्तिजनक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद लोग इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसे अपमानजनक और "हिंदूफोबिक" कहा जा रहा है। लोग इसे हिंदू संस्कृति का मजाक उड़ाने की कोशिश बता रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करने के कुछ मिनट में बड़े पैमाने पर कड़ी प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को पोस्ट हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मोहन सिन्हा बोले- यही कारण है कि आप लोगों को समर्थन नहीं मिल रहा

मोहन सिन्हा नाम के यूजर ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “यही कारण है कि आप लोगों को भारत से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है।" सुधांशु सिंह ने ट्वीट किया, “मां काली हिंदू देवी हैं। उनकी पूजा की जाती है। यूक्रेनी डिफेंस मिनिस्ट्री के हैंडल द्वारा उनका मजाक उड़ाते हुए देखकर चकित हूं। यह संवेदनहीनता और अज्ञानता का घोर प्रदर्शन है। मैं उनसे आपत्तिजनक सामग्री हटाने और माफी मांगने का आग्रह करता हूं। सभी धर्मों और मान्यताओं का सम्मान सर्वोपरि है।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "इस तरह के कार्टून बनाने और हमारी आस्था का अपमान करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए! बेहद घिनौना प्रयास।” कई यूजर ने ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को आपत्तिजनक तस्वीर टैग किया और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?