यूक्रेन ने भारत समेत कई देशों के अपने राजदूतों को किया बर्खास्त, जानिए जे़लेंस्की ने क्यों उठाया यह कदम

Published : Jul 10, 2022, 12:47 AM ISTUpdated : Jul 10, 2022, 12:48 AM IST
यूक्रेन ने भारत समेत कई देशों के अपने राजदूतों को किया बर्खास्त, जानिए जे़लेंस्की ने क्यों उठाया यह कदम

सार

यूक्रेन ने अचानक से पांच देशों में अपने राजदूतों को बर्खास्त कर सबको हैरान कर दिया है। यूक्रेन की राष्ट्रपति की वेबसाइट पर इन कार्रवाईयों के संबंध में जानकारी तो दी गई है लेकिन बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया है।

कीव। यूक्रेन ने भारत समेत कई देशों के राजदूतों को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को भारत, जर्मनी के अलावा कई अन्य शीर्ष विदेशी राजदूतों को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी की सूचना राष्ट्रपति की वेबसाइट पर दिया गया है। बर्खास्तगी की कोई वजह नहीं बताई गई है। दुनिया के तमाम देश यूक्रेन के इस कदम से हैरान हैं। 

कीव ने अपने इन देशों के राजदूतों को किया बर्खास्त
 
कीव ने अपने इन देशों के राजदूतों को बर्खास्त किया है। कीव के भारत, जर्मनी, चेक गणराज्य, नार्वे और हंगरी में राजदूतों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि क्या राजदूतों को नई तैनाती या नौकरी दी जाएगी। ज़ेलेंस्की ने अपने राजनयिकों से यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सैन्य सहायता बड़े पैमाने पर प्रचार का आग्रह किया है। वह रूस के 24 फरवरी से जारी आक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

बर्बाद श्रीलंका में खाने का संकट, लोग सड़कों पर, राष्ट्रपति फरार, बिना नेता के कैसे चलेगा देश?

J & K में प्रोजेक्ट को पास करने को 300 करोड़ का मिला था ऑफर, सत्यपाल मलिक के खुलासे पर CBI का 16 जगहों पर रेड

महाराष्ट्र को 2019 की बाढ़ में बचाने वाले इस IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?