'मैंने भारत पाकिस्तान जंग समेत 7 अंतहीन लड़ाइयां रोकी', संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले ट्रंप

Published : Sep 23, 2025, 09:09 PM IST
US President Donald Trump

सार

India Pakistan War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान की लड़ाई रुकवाई। ट्रंप ने 7 महीने में 7 जंग रोकने का दावा किया। वह नोबेल शांति पुरस्कार पाना चाहते हैं।

UN General Assembly session: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रुकवाने का अपना दावा दोहराया। कहा, "मैंने भारत पाकिस्तान जंग समेत 7 अंतहीन लड़ाइयां रोकी।"

डोनाल्ड ट्रंप ने 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने केवल सात महीनों में वह कर दिखाया है जिसे दूसरे असंभव मानते थे। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने सात "अंतहीन" युद्धों को समाप्त किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में अपनी भूमिका निभाने का अपना दावा दोहराया। भारत द्वारा ट्रंप के दावे का खंडन किए जाने के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दावे पर अड़े रहे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी यही बात दोहराई। ट्रंप ने कहा,

सिर्फ 7 महीने में मैंने 7 अंतहीन लड़ाइयां रोकी। उन्होंने कहा कि ये अंतहीन हैं। कुछ 31 साल तक चल रहे थे। एक 36 साल तक। मैंने सात युद्ध समाप्त किए और सभी मामलों में वे भयंकर रूप से जारी रहे और अनगिनत हजारों लोग मारे गए।

 

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड, सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, तथा आर्मेनिया और अजरबैजान की लड़ाई रोकी।

 

 

नोबेल शांति पुरस्कार पाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाना चाहते हैं। इसके चलते लड़ाइयां रुकवाने का दावा कर रहे हैं। ट्रंप ने कई मौकों पर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के बाद संघर्ष विराम कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

7-10 मई तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था सैन्य संघर्ष

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसके चलते 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत की सेनाओं ने इसका बदला लेने के लिए 7 मई 2025 को ऑपरेशन लॉन्च किया। इसके बाद 10 मई तक भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष चला था। इंडियन एयरफोर्स के हमलों से पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ। पाकिस्तान की ओर से निवेदन करने पर भारत लड़ाई आगे नहीं बढ़ाने पर सहमत हुआ।

10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत हुए। इसके बाद से ट्रंप बार-बार अपना दावा दोहराते रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान उन्होंने एक बार फिर ऐसा किया।

यह भी पढ़ें- UN General Assembly: न्यूयॉर्क की सड़क पर रोके गए इमैनुएल मैक्रों, ट्रंप को फोन कर कही ये बात

वहीं, भारत लगातार कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई रोकने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधी बातचीत के माध्यम से बनी थी। किसी विदेशी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी भारत के रुख को दोहराते हुए कहा है कि भारत कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए सहमत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पैरासिटामोल खतरा? ट्रंप के दावे से दुनियाभर में मचा हड़कंप

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

हैदराबाद हाउस में पुतिन-मोदी की बाइलेटरल मीटिंग, क्या होंगे बड़े समझौते? देंखे आकर्षक तस्वीर
भारत-रूस शिखर सम्मेलन: PM मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन में पुतिन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर