यूके के लीसेस्टरशायर में भारतीय समुदाय पर हमला, हिंदू प्रतीकों को तोड़ा गया, See video

Published : Sep 19, 2022, 08:17 PM IST
यूके के लीसेस्टरशायर में भारतीय समुदाय पर हमला, हिंदू प्रतीकों को तोड़ा गया, See video

सार

लंदन के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में लीसेस्टर में बड़े पैमाने पर हिंदुओं पर हमला किया गया। हिंदू परिसरों व धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाया गया। काफी अधिक तोड़फोड़ किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच तनाव का सिलसिला भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान शुरू हुआ था। 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान दोनों समूहों के बीच काफी तनाव पैदा हो गया था।

Liecestershire Violence: यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ की गई हिंसा और हिंदू धर्म के प्रतीकों की तोड़फोड़ की भारत ने निंदा की है। भारतीय उच्चायोग ने निंदा करते हुए कहा है कि ब्रिटेन के उच्चाधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया गया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। भारतीय समुदाय के खिलाफ किसी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे उचित फोरम पर उठाया जाएगा।

यह है पूरा मामला

यूनाइटेड किंगडम में पिछले 24 घंटों में हिंदू व मुस्लिमों के समूहों के बीच सड़क पर संघर्ष सामने आया है। लंदन के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में लीसेस्टर में बड़े पैमाने पर हिंदुओं पर हमला किया गया। हिंदू परिसरों व धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाया गया। काफी अधिक तोड़फोड़ किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच तनाव का सिलसिला भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान शुरू हुआ था। 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान दोनों समूहों के बीच काफी तनाव पैदा हो गया था जो इस वीकेंड काफी बढ़ गया। सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस सप्ताह दोनों पक्षों में तनाव और गंभीर हो गया जब एक विरोध मार्च निकाला गया। दोनों पक्षों के अलग-अलग विरोध मार्च को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बवाल हो गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट्स में कई जगह कांच की बोतलें फेंकते हुए दिखाया गया है तो कहीं लाठी-डंडों के साथ लोगों को देखा गया है।

 

लीसेस्टरशायर पुलिस ने कहा-कुछ जगहों पर अव्यवस्था फैली थी

उधर, लीसेस्टरशायर पुलिस ने यह बताया कि शहर के पूर्वी लीसेस्टर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अव्यवस्था फैली थी।

भारतीय उच्चायोग ने सख्त कदम उठाने की अपील

भारतीयों पर हमले और हिंदू धार्मिक केंद्रों को निशाना बनाए जाने को लेकर भारतीय उच्चायोग ने सख्त कदम उठाने के लिए यूके के उच्चाधिकारियों से बातचीत की है। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया है कि लीसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ की गई हिंसा और हिंदू धर्म के प्रतीकों की तोड़फोड़ की निंदा की गहै। भारतीय उच्चायोग, लंदन ने कहा: हमने ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ इस मामले को दृढ़ता से उठाया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

Chandigarh यूनिवर्सिटी ने किया दूसरी लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाए जाने से इनकार, कैंपस में भारी विरोध शुरू

पूर्वी लद्दाख में 3 किलोमीटर पीछे हटी चीनी सेना, गोगरा हॉट स्प्रिंग्स में ड्रैगन ने कर लिया था बड़ा निर्माण

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Who Is Baloch Prince: मुहम्मद खान अहमदजई कौन हैं, जिनका 3 अंगरक्षकों समेत पाकिस्तान में हुआ अपहरण?
Saudi-Houthi Deal: हूतियों को 1 अरब डॉलर देगा सऊदी? तेहरान में आसिम मुनीर की मौजूदगी का क्या है कनेक्शन?