रूस के हमले में यूक्रेन में कम से कम 1035 लोगों की गई जान, बच्चों को भी नहीं बख़्शा

रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए एक महीना से अधिक समय होने को है। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के शहरों में सिर्फ तबाही और पलायन ही दिख रही। लाशों के ढेर और इमारतों के मलबे यह संदेश दे रहे कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 12:04 AM IST

जिनेवा। रूस यूक्रेन युद्ध (Rusia-Ukraine War) में तबाही की कहानियां लिखी जा रही है। कई बड़े शहर तबाह हो चुके हैं। काफी संख्या में लोग मौत की नींद सुला दिए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (United Nations Human Rights Office) ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में एक महीने के युद्ध में कम से कम 1,035 लोग मारे गए हैं और 1,650 घायल हुए हैं। 

मौत की आगोश में सोने वालों में बच्चे भी 

Latest Videos

दोनों देशों के युद्ध में मारे गए लोगों में बच्चों की तादाद भी काफी है। करीब 90 बच्चे इस हमले में मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने बयान में कहा, माना जाता है कि दक्षिणी घेरे वाले शहर मारियुपोल सहित तीव्र शत्रुता वाले क्षेत्रों से रिपोर्टिंग में देरी के कारण सही आंकड़े बदल सकते हैं। 

साढ़े सात मिलियन लोग हुए बेघर

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक अलग बयान में कहा कि 4.3 मिलियन बच्चे बेघर हो चुके हैं। अपने ही घर में शरणार्थी की तरह इधर-उधर भटकने वालों 18 साल से कम उम्र वालों की संख्या पूरे यूक्रेन में कुल 7.5 मिलियन के आधा है। इनमें से 1.8 मिलियन से अधिक विदेश भाग गए हैं।

यूक्रेन लड़ाई को जारी रखने के लिए पश्चिम पर निर्भर

दरअसल, यूक्रेन को रूस से युद्ध जारी रखने के लिए पश्चिम देशों या यूं कहें तो नाटो देशों में निर्भर रहना है। नाटो देश सीमित मात्रा में हथियारों की सप्लाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में हथियारों की पर्याप्त आपूर्ति के लिए गुरुवार को नाटो शिखर सम्मेलन में दबाव बनाया। ज़ेलेंस्की ने आपातकालीन नाटो शिखर सम्मेलन  और जी 7 नेताओं की मीटिंग को वीडियो लिंक से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम को रूसी हमलों से, रूसी कब्जे से यूक्रेनियाई लोगों की मौत को रोकने के लिए हमें सभी आवश्यक हथियार प्रदान करने चाहिए।

यह भी पढ़ें:

World War II के चार नाजी कैंपों से जीवित बचे 96 साल के बुजुर्ग की रूसी हमले में मौत, फ्लैट में मारे गए बोरिस

मारियुपोल पर रूस ने कसा शिकंजा, दो सुपर पॉवरफुल बम गिराए, दो लाख से अधिक लोग हैं बंदरगाह शहर में फंसे

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh