लद्दाख हिंसा: अमेरिकी का चीन पर बड़ा आरोप, बोला-दुनिया को महामारी में उलझाकर उठा रहा मौके का फायदा

Published : Jun 19, 2020, 04:18 PM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 01:26 PM IST
लद्दाख हिंसा: अमेरिकी का चीन पर बड़ा आरोप, बोला-दुनिया को महामारी में उलझाकर उठा रहा मौके का फायदा

सार

स्टिलवेल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और चीन के बीच ताजा विवाद पर अमेरिका पैनी नजर बनाए हुए है। दुनिया महामारी पर काबू पाने में जुटी है। लोगों की जान बचाने की कोशिश हो रही है।

वॉशिंगटन. भारत-चीन लद्दाख सीमा विवाद को लेकर अमेरिका ने चीन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी में दुनिया को उलझाकर वो मौके का फायदा उठा रहा है। उसने कई मोर्चे खोल दिए हैं। LAC पर चीन से हुए विवाद को लेकर अमेरिका का कहना है कि सीमा पर भारत के साथ जो कुछ भी हुआ वो चीन की इसी साजिश का हिस्सा है। ये आरोप डेविड स्टिलवेल ने लगाए हैं। डेविड अमेरिका में पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के सचिव हैं। 

चीन ने रात में किया था भारतीय सैनिकों पर हमला 

बता दें, 15 जून की रात चीनी सेना ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर हमला किया था। झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के भी 35 से 43 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक जताया है। 

अमेरिका ने बना रखी है दोनों देशों पर पैनी नजर

स्टिलवेल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और चीन के बीच ताजा विवाद पर अमेरिका पैनी नजर बनाए हुए है। दुनिया महामारी पर काबू पाने में जुटी है। लोगों की जान बचाने की कोशिश हो रही है। लेकिन, चीन इन खराब हालातों का भी फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि, लोगों का ध्यान बंटा हुआ है।
 
5 साल से जारी है चीन की हरकतें 

भारत और चीन की हालिया झड़प पर स्टिलवेल कहते हैं कि 2015 में जिनपिंग पहली बार भारत गए थे। इसके बाद डोकलाम हुआ। वहां भी इसी तरह का विवाद था। इसके बाद लद्दाख हुआ। अमेरिका हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है। हालांकि, चीन से उनकी इस बारे ज्यादा बात नहीं हुई।  

जवानों की शहादत पर पोम्पियो ने शोक जताया

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने लद्दाख में शहीद भारतीय सैनिकों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शुक्रवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया। कहा  कि चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों की शहादत पर अमेरीका संवेदना व्यक्त करता है। वो उन सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार और करीबी शोक में डूबे हैं।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

..तो बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, जानें क्या है तालिबान का नया प्लान?
इथियोपिया की संसद में हाथ जोड़कर क्या बोले PM Modi? गूंज उठीं तालियां