यौन शोषण केस: अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया आदेश, पीड़िता को देना होगा 83 मिलियन डॉलर

Published : Jan 27, 2024, 04:38 PM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 04:39 PM IST
Donald Trump

सार

यौन शोषण केस में कोर्ट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पीड़िता ई. जीन कैरोल को 83.3 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। 

मैनहट्टन। अमेरिका के मैनहट्टन कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेखिका ई. जीन कैरोल को 83.3 मिलियन डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया है। कैरोल ने दावा किया कि उसके साथ बलात्कार करने से इनकार करके, ट्रम्प ने उसने विश्वसनीय पत्रकार के रूप में उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है।

पांच दिन की सुनवाई के बाद मैनहट्टन कोर्ट में जूरी सदस्यों ने तीन घंटे से भी कम समय में फैसला सुनाया। कैरोल ने न्यूनतम $10 मिलियन मुआवजा मांगा था। ट्रम्प की ओर से कहा गया है कि वे फैसले के खिलाफ अपील दायर करेंगे। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होगा। ट्रम्प चुनाव लड़ने वाले हैं। इस बीच ट्रम्प के खिलाफ आए फैसले से उनके खिलाफ बड़ा विवाद शुरू हो गया है।

ट्रंप ने कहा-यह अमेरिका नहीं

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "हमारी कानूनी प्रणाली नियंत्रण से बाहर है और इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह अमेरिका नहीं है!" वहीं, कैरोल ने कहा, "यह हर उस महिला के लिए एक बड़ी जीत है जो न्याय के लिए खड़ी होती है। यह हर उस बदमाश के लिए एक बड़ी हार है जिसने एक महिला को दबाने की कोशिश की है।"

1990 के दशक के मध्य में ट्रम्प ने किया था रेप

कैरोल ने नवंबर 2019 में ट्रम्प पर पांच महीने पहले इस बात से इनकार करने पर मुकदमा दायर किया था कि उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में मैनहट्टन में बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ बलात्कार किया था। मई 2023 में एक अन्य कोर्ट ने ट्रम्प को अक्टूबर 2022 के इसी तरह के इनकार पर कैरोल को 5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने पाया था ट्रम्प ने कैरोल को बदनाम किया और उसका यौन शोषण किया।

यह भी पढ़ें- रूस से बढ़ रहे खतरे के बीच अमेरिका की बड़ी तैयारी, UK में तैनात करेगा परमाणु हथियार

शुक्रवार को मैनहट्टन कोर्ट के सात पुरुषों और दो महिलाओं की जूरी ने ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया। इनके नाम जारी नहीं किए गए हैं। कैरोल को क्षतिपूर्ति के तौर पर 18.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया गया है। इसमें उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए 11 मिलियन डॉलर भी शामिल है। कैरोल को 65 मिलियन डॉलर का दंडात्मक हर्जाना भी दिया गया है। यह ट्रंप द्वारा उन्हें लगातार बदनाम करने से रोकने के लिए लगाया गया। वहीं, 77 साल के ट्रंप ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि उन्होंने कैरोल के बारे में कभी नहीं सुना था। उन्होंने यह कहानी बनाई है।

यह भी पढ़ें- वायरल हुईं US प्रेसीडेंट जो बाइडेन की डीपफेक तस्वीरें-वीडियो, व्हाइट हाउस ने यह दी प्रतिक्रिया

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?