अमेरिकी सीमा पर सालभर में गिरफ्तार हुए 90 हजार भारतीय, जानें वजह

Published : Oct 26, 2024, 07:49 AM ISTUpdated : Oct 26, 2024, 07:50 AM IST
US illegal immigration

सार

अमेरिका में अवैध प्रवेश की कोशिश करने वाले भारतीयों की संख्या में बदलाव देखे जा रहे हैं। कनाडा के रास्ते घुसपैठ बढ़ रही है, जबकि मैक्सिको बॉर्डर से कम लोग आ रहे हैं। गुजरात के लोग सबसे आगे हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका को भारत से अवैध इमिग्रेशन के चलते भारी परेशानी हो रही है। US-CBP (US Customs and Border Protection) ने एक रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी है। अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने की कोशिश करने वालों में सबसे अधिक लोग गुजरात के हैं।

1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक करीब 90,415 भारतीयों को अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। प्रति घंटे के हिसाब से देखें तो औसतन करीब 10 लोग गिरफ्तार हुए। इनमें से 43,764 लोगों को कनाडा से लगे अमेरिका की सीमा पर गिरफ्तार किया गया। इससे पता चलता है कि भारतीयों के मामले ज्यादातर लोग मैक्सिको की जगह कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं।

अवैध इमिग्रेंट्स की संख्या में आई कमी

अमेरिका में घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल अवैध इमिग्रेंट्स की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 32 लाख लोग पकड़े गए थे। इस साल 29 लाख लोगों को पकड़ा गया है। भारतीयों के मामले में मैक्सिको से सीमा पार करने की कोशिश करने वालों की संख्या 41,770 से घटकर 25,616 हो गई।

कनाडा से घुसपैठ का रास्ता चुन रहे लोग

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि तुर्की और दुबई जैसे देशों में निगरानी बढ़ाई गई है। इससे मानव तस्करी नेटवर्क में बाधा पड़ी है। इसका असर है कि मैक्सिको से घुसपैठ की कोशिश कम हुई है। जैसे-जैसे अमेरिकी अधिकारी निगरानी बढ़ा रहे हैं कई भारतीय नागरिक खासतौर पर गुजराती अब कनाडा का रास्ता चुन रहे हैं। यह उन्हें तुलनात्मक रूप से कम जोखिम भरा लगता है। कई लोग अमेरिका में प्रवेश करने से पहले विजिटर वीजा पर कनाडा आते हैं।

कड़ी सुरक्षा के बाद भी अमेरिका में हो रही घुसपैठ

कनाडा और मैक्सिको दोनों सीमाओं पर अमेरिका ने घुसपैठ रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की है। इसके बाद भी पकड़े जाने वाले लोग आम तौर पर उन लोगों का एक छोटा सा हिस्सा होते हैं जो वास्तव में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में सफल होते हैं। कई लोग तो गिरफ्तार होने के बाद भी फिर से कोशिश करते हैं।

हालांकि भारत से अमेरिका में अवैध घुसपैठ की स्थिति बदल रही है। कुल संख्या में थोड़ी कमी आई है, लेकिन बेहतर जीवन चाहने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मार्ग और तरीके बदलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- इजरायल ने ईरान पर शुरू किया हमला, तेहरान के आसपास सुने गए कई धमाके

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM मोदी-ओमान CEPA समझौता: ओमान के कारोबारी क्यों हैं बेताब? कौन-कौन से सेक्टर होंगे फायदेमंद?
Great Honor Nishan Of Ethiopia: PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान-बने पहले ग्लोबल लीडर