8 दिन की यात्रा पर भारत आ रहा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक, वैज्ञानिक और सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर होगी बात

अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल 8 दिन की यात्रा पर भारत आ रहा है। 35 साल के सिनेटर जॉन ओसॉफ प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक, वैज्ञानिक और सुरक्षा संबंध मजबूत करने पर बात होगी।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2022 12:16 PM IST

वाशिंगटन। अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल आठ दिन की यात्रा पर भारत आ रहा है। प्रतिनिधिमंडल 30 अगस्त से 6 सितंबर तक भारत में रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक, वैज्ञानिक और सुरक्षा संबंध मजबूत करने की दिशा में बातचीत होगी। अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

35 साल के जॉन ओसॉफ अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट से हैं। वह पिछले तीन दशक में चुने गए सबसे कम उम्र के अमेरिकी सिनेटर हैं। ओसॉफ ने कहा कि मैं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहा हूं। हम दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने के लिए काम करेंगे और भारत के अगली पीढ़ी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। हम जॉर्जिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए काम करेंगे। भारतीय अमेरिकी हमारे समुदाय का संपन्न और प्रिय हिस्सा हैं।

Latest Videos

30 अगस्त को मुंबई पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल
ओसॉफ के ऑफिस से जारी बयान के अनुसार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेगा। गौरतलब है कि जॉर्जिया राज्य में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों की संख्या एक लाख से अधिक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओसॉफ ने भारतीय लोगों के लिए संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने अमेरिका और भारत के रिश्ते की महत्ता पर बात की थी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 30 अगस्त को मुंबई पहुंचेगा और 6 सितंबर को नई दिल्ली से वापस अमेरिका लौटेगा। 

यह भी पढ़ें- जिस्मफरोशी और संगठित अपराधों के गढ़ बने सबसे बड़े रोहिंग्या रिफ्यूजी कैम्प पर ये लोग खर्च करेंगे $1.38 मिलियन

ओसॉफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिनेटर बनने के पहले दो साल में ओसॉफ ने नागरिक अधिकारों को मजबूत करने, घरेलू सौर ऊर्जा निर्माण को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए कानून लिखा और पारित किया। उन्होंने सीनेट की स्थायी उपसमिति के अध्यक्ष के रूप में दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार की द्विदलीय जांच का नेतृत्व किया। 

यह भी पढ़ें-  काबुल की मस्जिद में ब्लास्ट में 50 की मौत, अफगानिस्तान में IS-K को रोकने में नाकाम रहा तालिबान

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों