अमेरिका चुनाव: भारतीय मूल के इन 7 नेताओं में कौन हारा-कौन जीता?

Published : Nov 06, 2024, 03:02 PM ISTUpdated : Nov 06, 2024, 05:43 PM IST
Ro khanna ami bera

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के कई उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। रो खन्ना, सुहास सुब्रमण्यम समेत कई उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि कुछ को हार का सामना करना पड़ा। जानिए किसने बाजी मारी और कौन पिछड़ गया।

US Election Results 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प 267 इलेक्टोरल वोटों के साथ अब बहुमत से सिर्फ 3 वोट दूर हैं। वहीं, डेमाक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस अभी 224 सीटों पर आगे चल रही हैं। कुल 538 सीटों में से बहुमत के लिए 270 सीटों की जरूरत है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में तीन दर्जन से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवारों ने देश भर में स्थानीय और राज्य विधान सभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाई। कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों की सबसे ज्यादा आबादी रहती है। राज्य ने पहले ही अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में दो भारतीय अमेरिकी प्रतिनिधियों रो खन्ना और डॉ. अमी बेरा को भेजा है। खुद राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहीं कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं। जानते हैं चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों के बारे में।

1- रो खन्ना (डेमोक्रेटिक पार्टी)

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रो खन्ना कैलिफोर्निया से दोबारा चुने गए। खन्ना ने रिपब्लिकन पार्टी की अनीता चेन को आसानी से हराया। उन्होंने पहली बार 2016 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सीट जीती थी। तब उन्होंने मौजूदा प्रतिनिधि माइक होंडा को हराया था।

2- सुहास सुब्रमण्यम (डेमोक्रेटिक पार्टी)

सुहास वर्जीनिया और पूर्वी तट से चुने जाने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी बने। वर्जीनिया राज्य के सीनेटर सुब्रमण्यम ने डेमोक्रेटिक गढ़ 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ा और इस रेस में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक क्लैंसी को हराया।

3- श्री थानेदार (डेमोक्रेटिक पार्टी)

भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए फिर से चुने गए। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मार्टेल बिविंग्स पर 35 प्रतिशत से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की। ​​ये उनका दूसरा कार्यकाल है।

4- राजा कृष्णमूर्ति (डेमोक्रेटिक पार्टी)

राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार पांचवीं बार इलिनोइस के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की है।

5- डॉ. अमी बेरा (डेमोक्रेटिक पार्टी)

वे कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से लगातार सातवीं बार फिर से चुने गए। अमी बेरा पेशे से चिकित्सक हैं।

6- डॉ. अमीश शाह (डेमोक्रेटिक पार्टी)

एरिजोना के पहले डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदार अमीश शाह आगे चल रहे हैं। हालांकि यहां मुकाबला कांटे का हो सकता है क्योंकि शाह सिर्फ 4 हजार वोटों से आगे हैं। अमीश पहली बार प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रहे हैं इससे पहले वह एरिजोना के स्टेट असेंबली में 3 बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

7- डॉ. राजेश मोहन (रिपब्लिकन पार्टी)

न्यू जर्सी के तीसरे डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार राजेश मोहन 19 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हर्ब कोनवे की जीत की संभावना जताई जा रही है। राजेश पेशे से डॉक्टर हैं और न्यू जर्सी अस्पताल के CMO भी रह चुके हैं।

ये भी देखें: 

132 कमरे, 412 दरवाजे, 35 बाथरूम, कुछ ऐसा है अमेरिका का व्हाइट हाउस

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Israel 1948 War: जब एक मुस्लिम कबीले ने अरबों से अलग होकर यहूदियों के साथ मिलकर लड़ी इजराइल की जंग!
Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?