
वॉशिंगटन : खाना खाते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर उन लोगों को जिन्होंने डेन्चर या नकली दांत लगवाए हों। डेंटिस्ट कहते हैं कि जिन लोगों ने डेन्चर लगवाया है उन्हें कठोर और चिपचिपा खाना खाने से बचना चाहिए। इनसे डेन्चर के खराब होने का खतरा होता है। इस बीच एक शख्स ने डेंटिस्ट की सलाह को नजरअंदाज करते हुए ऐसा ही कुछ खाने की कोशिश की और फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान पर बन आई।
हालांकि, वह भाग्यशाली रहा कि वह अभी तक जिंदा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के विस्कॉन्सिन का रहने वाले 22 साल के एक लड़के के दांत खराब हो गए। इसके चलते उसने चांदी के नकली दांत (डेन्चर ) लगवा लिए।
वह एक दिन अजीब दुर्घटना का शिकार हो गया। दरअसल, वह एक दिन खाना खा रहा था तभी दांतों में लगा डेन्चर निकलकर उसके गले में फंस गया। 1.5 इंच का यह नकली दांत इतना अंदर तक चला गया कि उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसका दम घुटने लगा।
ऑपरेशन के बाद बची जान
आन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्सरे किया। डॉक्टर उसका एक्सरे देख कर दंग रह गए।उसके गले में काफी अंदर जाकर डेन्चर फंसा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने एक लचीली ट्यूब डालकर उसे निकालने की कोशिश हुई तो वह और भी अंदर चला गया। बाद में ऑपरेशन करके डेन्चर को बाहर निकाला गया। तब जाकर इस शख्स की जान बच पाई।
डॉक्टरों ने बताया कि अगर उसे अस्पताल लाने में कुछ और देर हो जाती तो उसकी दम घुटने की वजह से मौत तक हो सकती थी।क्योंकि डेन्चर फंसने की वजह से उसकी सांस बिल्कुल भी अंदर बाहर नहीं हो रही थी। फेफड़े के वायुमार्ग की मांसपेशियां टाइट हो गई थीं।
केक के साथ डेन्चर खा गई
यह पहला मामला नहीं है जब डेन्चर की वजह से किसी की जान पर आफत आई हो। इससे पहले टिकटॉक पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला अपने बर्थडे पर केक काट रही थी। तभी उसके नकली दांत केक में गिर गए।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।