कोलंबिया ने मानी प्रवासियों को वापस लेने की ट्रंप की शर्तें, US ने दी बड़ी राहत

Published : Jan 27, 2025, 11:11 AM ISTUpdated : Jan 27, 2025, 11:12 AM IST
Donald Trump

सार

अमेरिका के दबाव के बाद कोलंबिया ने अवैध अप्रवासियों को वापस लेने की ट्रंप की शर्तें मान ली हैं। अमेरिका ने इसके बाद कोलंबिया पर लगाए गए टैरिफ को हटा दिया है। पहले कोलंबिया ने अमेरिकी विमानों को अपने देश में उतरने से मना कर दिया था।

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन का अभियान चला रहे हैं। इस मामले को लेकर अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव बढ़ गया था। कोलंबिया ने साफ कहा था कि वह अप्रवासियों को लेकर आ रहे अमेरिकी विमानों को अपने देश में घुसने नहीं देगा। इसके बाद अमेरिका ने कोलंबिया पर टैरिफ लगा दिया था। अमेरिकी दबाव के आगे झुकते हुए कोलंबिया ने अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने संबंधी ट्रंप की सभी शर्तें मान ली है। इसके जवाब में अमेरिका ने बड़ी राहत देते हुए सभी टैरिक को रोक दिया है।

अमेरिका अपने सैन्य विमानों से अवैध अप्रवासियों को उनके देश भेज रहा है। यह अभियान इतनी तेजी से चल रहा है कि प्रवासियों को तैयारी का समय नहीं मिल रहा है। ट्रंप प्रशासन की कोशिश अधिक से अधिक अवैध अप्रवासियों को निकालने की है।

पहले कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अप्रवासियों को ले जा रहे दो अमेरिकी सैन्य विमानों को उतरने से मना कर दिया था। इसके बाद ट्रंप ने 25% टैरिफ की घोषणा की और वीजा प्रक्रिया बंद कर दिया। कोलंबिया ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ और प्रतिबंध लगाकर जवाब दिया था।

कोलंबिया ने दी अमेरिकी विमानों को आने की अनुमति

व्हाइट हाउस ने कहा है कि कोलंबिया ने निर्वासित प्रवासियों को ले जा रहे विमान को अनुमति दे दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि कोलंबिया सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप की सभी शर्तों पर सहमति व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- 'हथकड़ी, पैर में जंजीर': अप्रवासियों को भेजने के ट्रंप के तरीके से भड़का गुस्सा

कोलंबियाई राष्ट्रपति के विमान से आएंगे प्रवासी

कोलंबियाई राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार अपने देश के लोगों को लाने के लिए राष्ट्रपति के विमान का इस्तेमाल करेगी। निर्वासन प्रक्रिया के दौरान नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए इसके लिए अमेरिका के साथ बातचीत हो रही है। राष्ट्रपति पेट्रो ने अप्रवासियों को ले जाने के तरीके पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे "अपराधी" नहीं हैं। उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है ये लड़की जिसे हर शख्स बनाना चाहता है पत्नी, पर उसे चाहिए लड़के में सिर्फ ये 1 चीज
BLA Female Fidayeen: इन दो लड़कियों ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, सेना का दम भी निकला!