व्हाइट हाउस में आया नया मेहमान; नाम रखा कमांडर, प्रेसिडेंट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-नए बिडेन से मिलिए

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाउट हाउस(the White House) में एक नया डॉग(puppy) आया है। इसका नाम राष्ट्रपति जो बिडेन(Joe Biden) ने उसका नाम कमांडर(Commander) रखा है। बिडेन ने इसे लेकर एक वीडियो भी tweet किया है। इसमें लिखा कि नए बिडेन से मिलिए। यह एक जर्मन शेफर्ड डॉग है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2021 2:32 AM IST / Updated: Dec 21 2021, 08:12 AM IST

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन(Joe Biden) के घर क्रिसमस से पहले एक नया मेहमान आया है। यानी अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाउट हाउस(the White House) में एक नया डॉग(puppy) आया है। इसका नाम राष्ट्रपति जो बिडेन(Joe Biden) ने उसका नाम कमांडर(Commander) रखा है। बिडेन ने इसे लेकर एक वीडियो भी tweet किया है। इसमें लिखा कि नए बिडेन से मिलिए। यह एक जर्मन शेफर्ड डॉग है।

कमांडर के साथ खेलते दिखे बिडेन
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने क्रिसमस से ठीक पहले नए पपी कमांडर का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पपी 20 दिसंबर को यानी क्रिसमस से ठीक 5 दिन पहले व्हाइट हाउस लाया गया। पपी के साथ खेलते बिडेन ने twitter पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा-वेलकम होम कमांडर। कमांडर बिडेन की अध्यक्षता के दौरान व्हाइट हाउस में आने वाला तीसरा डॉगी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिडेन व्हाउट हाउस में एक बिल्ली पालने की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

Latest Videos

पहले से रही है व्हाइट हाउस में डॉग पालने की परंपरा
जो बिडेन जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने व्हाइट की पुरानी परंपरा को फिर से जीवित करते हुए अपने साथ दो डॉग भी लेकर आए थे। बिडेन के पास जर्मन शेफर्ड डॉग- चैम्प और मेजर नाम के पालतू कुत्ते पहले से रहे हैं। हालांकि जून, 2021 में चैंप का 13 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसे लेकर बिडेन काफी दु:खी हुए थे। उन्होंने tweet करके उसे श्रद्धांजलि भी दी थी।

व्हाइट हाउस में डॉग पालने की परंपरा
बिडेन से पहले के 4 साल व्हाइट हाउस में कोई डॉग नहीं रहा। व्हाइट हाउस में डॉग पालने की परंपरा राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ शुरू हुई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज वाशिंगटन के साथ व्हाइट हाउस में एक कुत्ता रहता था। 30 राष्ट्रपतियों के साथ व्हाइट हाउस में कुत्ते रह चुके हैं। व्हाइट हाउस के करीब 100 साल के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप ऐसे इकलौते राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने कोई डॉग नहीं पाला।
 

pic.twitter.com/JHAbH53iRk

यह भी पढ़ें
Philippines Typhoon Update: सबकुछ उड़ा ले गया तूफान; पर इन हंसते-खेलते मासूमों ने दिया संदेश-'डरने का नहीं'
मुगल शासक की पौत्र वधू ने Red Fort पर किया दावा, कोर्ट ने पूछा- अब तक कहां थी?
Same Sex Marriage: दिल्ली के अभय और कोलकाता के सुप्रियो ने हैदराबाद में की शादी, परिवार के लोग हुए शामिल

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर