रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, ट्रंप बोले- दवाई लेनी पड़ती…

Published : Apr 07, 2025, 12:09 PM IST
Donald Trump

सार

US Tariff: ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई जिस पर अब ट्रंप ने सफाई दी है। 

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट को लेकर ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि किसी चीज़ में गिरावट आए, लेकिन कभी-कभी चीजें ठीक करने के लिए कड़वी दवा लेनी ही पड़ती है।” ट्रंप का कहना है कि उनकी टैरिफ नीति से अमेरिका को भविष्य में फायदा होगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम के बाद नौकरियां और निवेश वापस अमेरिका लौट रहे हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अब दुनिया अमेरिका के साथ अनुचित व्यवहार करना बंद करेगी।

यह भी पढ़ें: टैरिफ को लेकर व्हाइट हाउस में हुआ विवाद, ट्रंप के दो सबसे करीबी आमने-सामने,अब क्या करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

भारत पर लगाया 27% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में ऐसे फैसले लिए हैं जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर उनका फैसला भी इसी कड़ी का हिस्सा रहा। अमेरिका और भारत के रिश्ते लंबे समय से अच्छे रहे हैं लेकिन बावजूद इसके डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति को पहले रखा और भारत पर 27% टैरिफ लगा दिया। इसका मतलब है कि अब भारत से अमेरिका में सामान भेजने पर ज्यादा टैक्स देना होगा।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?
ईरान ने अमेरिकी ठिकानों का क्या हाल कर दिया? पहली बार सामने आईं तबाही की तस्वीरें