US: महिला शिक्षक ने 16 साल के छात्र से किया सेक्स, दूसरे बच्चों को दिया लुकआउट का काम

Published : Jan 11, 2024, 05:03 PM ISTUpdated : Jan 11, 2024, 05:05 PM IST
Hailey Clifton Carmack

सार

अमेरिका के मिसौरी में एक महिला शिक्षक ने 16 साल के छात्र के साथ सेक्स किया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर बच्चे के साथ रेप का आरोप लगाया गया है। 

मिसौरी। अमेरिका के मिसौरी में एक महिला शिक्षक ने 16 साल के छात्र के साथ सेक्स किया। उसने स्कूल के ग्राउंड में बच्चे के साथ संबंध बनाया। इस दौरान क्लास के दूसरे बच्चों को "लुकआउट" का काम दिया। ये बच्चे यह देखते रहे कि कोई उनकी तरफ आ तो नहीं रहा है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षिका हैली क्लिफ्टन-कारमैक को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलास्की काउंटी के लैकी हाई स्कूल में गणित की शिक्षक थी। महिला शिक्षक को 5 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। उसपर एक बच्चे के कल्याण को खतरे में डालने, रेप करने, छात्र के साथ यौन संपर्क बनाने और बच्चे से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

छात्र ने पुलिस अधिकारी को बताई घटना

हैली क्लिफ्टन को टेक्सास में गिरफ्तार किया गया। उसकी जमानत राशि 2,500,000 डॉलर तय की गई है। पुलिस अधिकारी मिसौरी में उसके प्रत्यर्पण पर काम कर रहे हैं। स्कूल के एक छात्र ने पुलिस को इस रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। 16 साल के छात्र ने पुलिस अधिकारी को अपनी पीठ पर लगे खरोंच की तस्वीरें दिखाईं। छात्र ने बताया कि यह क्लिफ्टन-कारमैक के साथ उनके संपर्क के कारण हुआ था।

पुलिस ने दिसंबर में हैली क्लिफ्टन के फोन की जांच के लिए वारंट प्राप्त किया। क्लिफ्टन ने बिना किसी परेशानी के अपना फोन दे दिया। आपतौर पर ऐसे आरोपों का सामना करने वाले आरोपी फोन नहीं देते। महिला ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया। हालांकि जब पुलिस अधिकारी ने फोन का पासवर्ड पूछा तो उसने नहीं बताया।

यह भी पढ़ें- भारतीय के खिलाफ हत्या की साजिश का आरोप, न्यूयार्क कोर्ट ने मांगे सबूत, इस आतंकी से जुड़ा मामला

पुलिस अधिकारियों ने पासवर्ड तोड़ा तो उन्हें छात्र और क्लिफ्टन के बीच संबंधों की जानकारी मिली। दोनों फोन पर चैट करते थे। छात्र के पिता को इस रिश्ते के बारे में पता था। उन्होंने एक गवाह को बताया कि स्कूल में संबंध बनाने के दौरान अन्य छात्र "लुकआउट" के रूप में काम करते थे।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बोले भारतीय राजदूत- 'भौगोलिक क्षेत्रों के बीच एक पुल की तरह काम करता है रामायण'

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी