
US Travel Advisory India 2025: अमेरिका में ट्रंप शासन के आते ही भारत के प्रति नजरिया भी यूएस प्रशासन का बदलता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन लगातार भारत विरोधी फैसले ले रहा है। अब अमेरिका ने अपने देश के नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी है। अमेरिका की ट्रेवेल एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में महिलाओं के साथ रेप के अलावा अमेरिकी नागरिकों के साथ क्राइम और टेररिस्ट का खतरा है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय (US State Department) ने भारत के लिए Level 2 Travel Advisory की है। इसमें उसने अपने नागरिकों जारी करते हुए अपने नागरिकों से बढ़ी हुई सतर्कता बरतने को कहा है। खासतौर पर महिला यात्रियों को अकेले यात्रा न करने और पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया गया है कि भारत में बलात्कार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक बन चुका है और हिंसक घटनाएं पर्यटन स्थलों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में आम हो गई हैं।
कांग्रेस ने अमेरिकी चेतावनी को लेकर मोदी सरकार को घेरा। कर्नाटक कांग्रेस ने X (Twitter) पर लिखा: US Travel Advisory Shocks India! महिलाओं को अकेले यात्रा न करने की सलाह। क्या यह पीएम मोदी के 'सुरक्षित भारत' के दावे की पोल नहीं खोलता? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को झटका।
एडवाइजरी में अप्रैल 2 को पहलगाम (Pahalgam) में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा 25 पर्यटकों की हत्या की भी चर्चा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को नो-ट्रैवल ज़ोन घोषित किया है (लेह और लद्दाख को छोड़कर)। बताया गया है कि: एलओसी (LOC) और कश्मीर घाटी – श्रीनगर, गुलमर्ग, पहल्गाम जैसे इलाके खतरे में हैं। भारत सरकार विदेशी नागरिकों को LOC से सटे क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं देती। भारत-पाक सीमा के नज़दीकी क्षेत्रों में भी जाना टाला जाए। नक्सल समस्या को लेकर चेतावनी दी गई है कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मेघालय, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में माओवादी हमले की आशंका बनी रहती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।