बर्फीले तूफान से कांपा अमेरिका, 6 करोड़ लोग प्रभावित, 7 राज्यों में लगी इमरजेंसी

Published : Jan 06, 2025, 08:37 AM ISTUpdated : Jan 06, 2025, 08:38 AM IST
US winter storm

सार

अमेरिका में बर्फीले तूफ़ान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई राज्यों में इमरजेंसी लागू, सड़कें बंद। भारी बर्फबारी और तेज़ हवाओं से 6 करोड़ लोग प्रभावित।

वर्ल्ड डेस्क। मध्य अमेरिका बर्फीले तूफान से कांप गया है। रविवार को भीषण बर्फबारी हुई। इसके चलते सड़क पर कई फीट मोटी बर्फ की चादर जम गई। तेज हवा ने स्थिति और गंभीर कर दी है। शीतकालीन तूफान के कारण कुछ क्षेत्रों में एक दशक में सबसे भारी बर्फबारी की संभावना पैदा हो गई। 6 करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं। सात राज्यों ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

लगभग पूरे कंसास, पश्चिमी नेब्रास्का और इंडियाना के कुछ हिस्सों में बर्फ ने प्रमुख सड़कों को ढक दिया। नेशनल गार्ड के जवान सड़क पर फंसी गाड़ियों को निकालने में मदद कर रहे हैं। सोमवार-मंगलवार तक इस इलाके में 8 इंच तक बर्फबारी की उम्मीद है। बर्फीले तूफान के कारण 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

 

अमेरिका में क्यों आया बर्फीला तूफान?

दरअसल, अत्यधिक ठंडी हवा का ध्रुवीय भंवर आमतौर पर उत्तरी ध्रुव के चारों ओर घूमता है। जब यह भंवर दक्षिण की ओर फैलता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भीषण ठंड पड़ती है। आर्कटिक तेजी से गर्म हो रहा है। इससे ध्रुवीय भंवर जल्द आ रहे हैं। इससे अमेरिका और यूरोप में ठंड बढ़ जाती है।

हिमपात और बवंडर आने की आशंका

बर्फबारी के चलते इंडियाना में इंटरस्टेट 64, इंटरस्टेट 69 और यू.एस. रूट 41 के कुछ हिस्सों को बर्फ ने पूरी तरह से ढक दिया है। इंडियाना स्टेट पुलिस ने लोगों को सड़क पर गाड़ी नहीं चलाने के लिए कहा है। बर्फ हटाने वाले वाहन काम में जुटे हैं। सार्जेंट टॉड रिंगल ने कहा, "बर्फबारी इतनी तेज है कि बर्फ हटाने वाले वाहन बर्फ हटाने के लिए आगे बढ़ते हैं और फिर आधे घंटे के भीतर सड़कें फिर से पूरी तरह से ढक जाती हैं।"

कंसास के कुछ हिस्सों में लगभग 10 इंच बर्फ गिरी है। उत्तरी मिसौरी के कुछ हिस्सों में बर्फबारी 14 इंच से अधिक हुई है। केंटकी के लुइसविले में रविवार को 7.7 इंच बर्फबारी हुई। इसने 1910 में स्थापित 3 इंच के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। केंटकी के लेक्सिंगटन ने भी 5 इंच बर्फबारी के साथ रिकॉर्ड बनाया है। न्यूयॉर्क के उत्तरी भागों में 3 फीट या उससे अधिक बर्फबारी हुई है।

यह भी पढ़ें- जॉर्जिया मेलोनी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प ने देखी फिल्म, तारीफ में यही ये बातें

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

You're Welcome! ईरान की माफी का ट्रंप ने उड़ाया मजाक, बोले- हजारों साल में पहली बार घुटनों पर तेहरान
ईरान बना 'डिजिटल कब्रिस्तान'! 8 दिन-1332 मौत और...'रेड क्रिसेंट' की सबसे SHOCKING रिपोर्ट