अमेरिका: 17 साल की लड़की ने स्कूल में चलाई गोली, 3 की मौत, खुद भी मृत मिली

Published : Dec 17, 2024, 06:36 AM ISTUpdated : Dec 17, 2024, 06:39 AM IST
Wisconsin school shooting

सार

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक स्कूल में 17 साल की छात्रा ने गोलीबारी की, जिसमें छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल। राष्ट्रपति बाइडेन ने घटना को 'चौंकाने वाला और अमानवीय' बताया।

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में 17 साल की एक लड़की ने अपने ही स्कूल में गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गोली चलाने वाली छात्रा भी शामिल है। छह लोग घायल हुए हैं।

घटना एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल की है। पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी पहुंचे तो गोली चलाने वाली लड़की मृत थी। दो अन्य मृतकों में एक शिक्षक और एक नाबालिग छात्र है। इससे पहले पुलिस ने पांच लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में संख्या कम कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि लड़की ने गोलीबारी क्यों की।

 

 

मैडिसन पुलिस ने कहा, "इस समय तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आज दोपहर को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान गलती से यह बताया गया कि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हुए हैं।"

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटनाक्रम और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। बाइडेन ने इसे “चौंकाने वाली और अमानवीय” घटना बताया है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। बता दें कि अमेरिका में इस साल हुई यह 35वीं सामूहिक हत्या है।

हमें कांग्रेस से तुरंत कार्रवाई की जरूरत है: बाइडेन

राष्ट्रपति जो बाइ़डेन ने एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई गोलीबारी को "चौंकाने वाला और अमानवीय" बताया। उन्होंने कहा, "हमें कांग्रेस से तुरंत कार्रवाई की जरूरत है। न्यूटाउन से लेकर उवाल्डे, पार्कलैंड से लेकर मैडिसन तक गोलीबारी हुई। कई अन्य घटनाएं हैं जिन पर ध्यान नहीं दिया जाता। यह अस्वीकार्य है कि हम अपने बच्चों को बंदूक हिंसा के इस अभिशाप से बचाने में असमर्थ हैं। हम इसे सामान्य रूप से स्वीकार नहीं कर सकते।"

राष्ट्रपति ने कहा, "हर बच्चे को यह महसूस होना चाहिए कि वह क्लास रूम में सुरक्षित है। पूरे देश में हमारे स्कूल के बच्चों को यह सीखना चाहिए कि कैसे पढ़ना-लिखना है न कि कैसे खुद को गोलीबारी से बचाना है।"

बता दें कि अमेरिका में गन कंट्रोल और स्कूल की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। हाल के दिनों में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। इस साल अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की 322 घटनाएं हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- गुडौरी में रहस्यमय मौतें: 12 भारतीयों की एक रेस्टोरेंट में मिली लाश, हड़कंप

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran denies scheduled talks with US, says Qatar visit for MoU follow-up
जहां बंद हैं इमरान खान, उसी जेल से कैदी फरार... पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे