साथ सो रहे प्रेमी ने गीला किया बिस्तर, गुस्साई प्रेमिका ने चाकू मार चीर दिया सीना, पुलिस को सुनाई यह कहानी

Published : Jan 18, 2023, 11:08 PM ISTUpdated : Jan 18, 2023, 11:13 PM IST
साथ सो रहे प्रेमी ने गीला किया बिस्तर, गुस्साई प्रेमिका ने चाकू मार चीर दिया सीना, पुलिस को सुनाई यह कहानी

सार

साथ सो रहे प्रेमी ने नींद में बिस्तर गीला किया तो गुस्साई प्रेमिका ने चाकू मारकर उसका सीना चीर दिया। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि प्रेमी उसका गला दबा रहा था। 

लुइसियाना। अमेरिका के लुइसियाना में रहने वाली 25 साल की एक लड़की ने सोते वक्त बिस्तर गीला करने के चलते चाकू मारकर प्रेमी का सीना चीर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि प्रेमी उसका गला दबा रहा था। जान बचाने के लिए उसने प्रेमी को चाकू मारे थे। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट बैटन रूज शेरिफ के ऑफिस को शनिवार को एक स्थानीय हॉस्पिटल से छुरा घोंपने की घटना के बारे में जानकारी मिली थी। अस्पताल में एक लड़के का इलाज चल रहा था। उसके सीने पर बाईं ओर चाकू के घाव थे। चाकू लगने से उसका फेफड़ा पंक्चर हो गया था। 

डेढ़ साल से उसी बेड पर प्रेमिका के साथ सो रहा था घायल युवक
घायल लड़के ने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ब्रियाना लैकोस्ट ने उसे चाकू मारा। उसने सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। इस बात से ब्रियाना बहुत गुस्सा हो गई थी। वह पिछले डेढ़ साल से ब्रियाना के साथ उसी बेड पर सो रहा था। घायल युवक ने बताया कि ब्रियाना ने उसे नींद से उठाया और पेशाब करने के लिए पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए उसने भागने की कोशिश की तो ब्रियाना ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में VVIP सवार हेलिकॉप्टर रिहायसी बिल्डिंग से टकराकर क्रैश, 16 से ज्यादा मौत, 3 बड़े मंत्री भी शामिल

पुलिस ने आरोपी लड़की को किया गिरफ्तार
पुलिस ने ब्रियाना को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने उस रात शराब पी थी और नशे में सोये थे। पुलिस द्वारा किए गए पूछताछ के दौरान ब्रियाना ने स्वीकार किया कि वह प्रेमी द्वारा खुद पर पेशाब किए जाने और बिस्तर गीला करने से परेशान थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ब्रियाना ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़ाई के दौरान प्रेमी ने उसका गला दबाना शुरू कर दिया था। अपनी जान बचाने के लिए उसने प्रेमी की बाईं बांह के नीचे चाकू मारा था। प्रेमी के घायल होने पर उसने उसे पट्टी बांधने की कोशिश की। इसके बाद प्रेमी को अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से लड़कियों को आयात कर देह व्यापार की मंडी में झोंक रहा चीन, कंगाल सरकार कर रही मदद

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?