
वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के इंडियाना राज्य में रहने वाले एक बाप को अपने 6 माह के बेटे को लेकर भयानक गलती करने के चलते 16 साल जेल की सजा मिली है। उसने अपने घर को नरक बना रखा था। बच्चों को चूहों और जानवरों के साथ रखता था।
उसका बच्चा पालने में सो रहा था और चूहे उसे जिंदा खा रहे थे। चूहों ने बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक जगह काटा। उसके एक हाथ की हथेली और पाचों उंगलियों का मांस खा गए। इस लापरवाह पिता ने जब मदद मांगी तब बच्चा खून से लथपथ था।
पालने में खून से लथपथ मिला बच्चा
यह घटना सितंबर 2023 में हुई थी। डेविड शोनाबाम ने अपने घर से 911 पर कॉल किया और बताया कि उसका बेटा अपने पालने में खून से लथपथ है। चूहों ने बच्चे के चेहरे समेत उसके पूरे शरीर पर 50 से अधिक जगह काटा था। उसके दाहिने हाथ में सबसे अधिक जख्म था। चारों अंगुलियां और अंगूठे का मांस गायब था और उंगलियों की हड्डियां बाहर दिख रही थीं। चूहों के काटने से बच्चे का शरीर “स्थायी रूप से विकृत” हो गया है।
अभियोक्ता डायना मोर्स ने कहा कि डेविड शोनाबाम अपने बच्चों को पालतू कुत्ते के साथ रखता था। शोनाबाम को सितंबर 2024 में अपने बच्चों की उपेक्षा और उन्हें खतरे में डालने से संबंधित तीन गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया था। उसे 2 अक्टूबर, 2024 को 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
बच्चे की मां एंजेल शोनाबाम ने पिछले सप्ताह एक याचिका समझौता किया। इस महीने के अंत में उसे सजा सुनाई जानी है। बच्चे की चाची डेलैना थुरमन को इस साल की शुरुआत में उपेक्षा में उसकी भूमिका के लिए सजा मिली। एंजेल शोनाबाम के घर में चूहों का आतंक था। हर तरफ कचरा, कीड़े और चूहे की गंदगी थी। घर में तीन बच्चों को चूहों ने काटा था।
यह भी पढ़ें- 30 साल बाद बच्ची के अपहरण का खुला राज, क्या DNA से मिलेगा इंसाफ?
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।