Russia: गिरफ्तारी से बचने के लिए बेलारूस चले जाएंगे वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन, हटा दिए जाएंगे सशस्त्र विद्रोह के आरोप

Published : Jun 25, 2023, 06:49 AM ISTUpdated : Jun 25, 2023, 07:04 AM IST
Yevgeny Prigozhin

सार

प्राइवेट आर्मी वैगनर समूह के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बेलारूस चले जाएंगे। येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के आरोप हटा दिए जाएंगे। 

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दशक से अधिक समय से सत्ता में हैं। इन दिनों उन्हें अपने शासनकाल के सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्राइवेट आर्मी वैगनर ने विद्रोह कर दिया है। वैगनर समूह के लड़ाके अपने प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के आदेश पर मास्को की ओर मार्च कर रहे थे हालांकि वक्त रहते वैगनर और सरकार के बीच समझौता हुआ।

इसके बाद वैनगर ने मॉस्को की ओर मार्च बंद किया। इसके लड़ाके अपने कैम्प में लौट रहे हैं। इस बीच क्रेमलिन ने शनिवार को कहा कि वैनगर के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन गिरफ्तारी और उसके बाद की कार्रवाई से बचने के लिए बेलारूस चले आएंगे। वैनगर समूह ने कहा कि उन्होंने खून-खराबा रोकने के लिए मॉस्क के अपने मार्च को बंद करने का फैसला किया है। 

येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ हटा दिए जाएंगे सशस्त्र विद्रोह के आरोप
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया है कि सशस्त्र विद्रोह करने के लिए येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ आरोप हटा दिए जाएंगे। उनके साथ शामिल होने वाले सैनिकों पर भी मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। वैगनर समूह के लड़ाके जिन्होंने विद्रोह में भाग नहीं लिया था, उन्हें रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध की पेशकश की जाएगी।

बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में हुआ समझौता
वैगनर समूह और सरकार के बीच समझौता बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में हुआ। वैगनर समूह के कमांडर प्रिगोझिन ने शनिवार को कहा कि उसने अपने सैनिकों को मॉस्को की ओर मार्च करने से रोक दिया है। वैगनर के लड़ाकों को यूक्रेन में फील्ड शिविरों में वापस जाने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- रूस में विद्रोह समाप्त: वैगनर ग्रुप चीफ ने किया समझौता, जेलेंस्की का दावा-पुतिन हुए मॉस्को से फरार

गौरतलब है कि वैगनर समूह के लड़ाके बख्तरबंद वाहनों के साथ मॉस्को ने शहर के दक्षिणी किनारे पर पहुंच गए थे। लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना द्वारा चौकियां बनाई गईं थी और सड़कों पर टैंक उतार दिए गए थे। रूसी सैनिकों और वैगनर के लड़ाकों के बीच आमने-सामने की लड़ाई की आशंका को देखते हुए कई सड़कों को खाली कर दिया गया था। यूक्रेन में रूसी सैनिक और वैगनर समूह के लड़ाके मिलकर लड़ रहे हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?