
Wagner group new strategy: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का तख्ता पलट करने में असफल रहे वैगनर ग्रुप ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। बेलारूस से समझौता होने के बाद अब वैगनर यूक्रेन में तबाही मचाने को तैयार हैं। एक ब्रिटिश पूर्व अधिकारी ने दावा किया है कि वैगनर ग्रुप कीव पर हमला बोलेंगे। प्राइवेट सेना के इस कदम से रूस को यूक्रेन के खिलाफ फिर से नई ताकत मिलेगी। शनिवार को वैगनर ग्रुप के नेता येवगेनी प्रिगोझिन का बेलारूस सरकार के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ। इसके बाद वैगनर लीडर ने रूस के खिलाफ विद्रोह को समाप्त कर दिया था साथ ही उनको बेलारूस में निर्वासित कर दिया गया था।
यूके जनरल स्टॉफ के पूर्व चीफ ने चेताया
यूके जनरल स्टॉफ के पूर्व प्रमुख लॉर्ड डैनाट ने वैगनर ग्रुप के नए असाइनमेंट पर चेतावनी जारी की है। उन्होंने एक सख्त चेतावनी में कहा कि अगर प्रिगोझिन अपने सैनिकों को बेलारूस ले गए तो कीव गंभीर खतरे में होगा। उन्होंने कहा कि विद्रोह खत्म करने के बाद येवगेनी प्रिगोझिन बेलारूस जा रहा है तो ऐसा नहीं है कियह उसका या वैगनर का अंत है। दरअसल, उसका बेलारूस जाना चिंता का विषय है। बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है जो अगले कुछ घंटों या कुछ दिनों में सामने आ जाएगा लेकिन उसके कितने लड़ाके उसके साथ गए इससे अगली स्थिति साफ होगी। यदि वह बेलारूस गया और उसके साथ वैगनर आर्मी भी गई तो यह निश्चित रूप से यूक्रेन के लिए खतरे की घंटी है। बेलारूस से येवगेनी फिर से कीव के निकटतम यूक्रेनी पक्ष के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
येवेगनी ने किया था पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने का दावा
दरअसल, प्रेसीडेंट पुतिन की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर ग्रुप ने ही विद्रोह का बिगुल रूस में फूंक दिया है। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन की सत्ता उखाड़ फेंकने का ऐलान किया और मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी। वैगनर चीफ ने दावा किया है कि उन्होंने बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है। चीफ का यह भी दावा है कि उनकी सेना बोस्तोव की तरफ बढ़ रही है। ऑडियो संदेश में कहा कि वह और उनका समूह आगे बढ़ रहे हैं और अंत तक चलते रहेंगे। धमकी देते हुए कहा कि जो भी हमारे रास्ते में आएगा उसे नष्ट कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।