क्या है अमेरिकी गन कानून, जानें क्यों 231 साल बाद भी सुपर पावर देश इस पर नहीं लगा पाया लगाम

Published : Jul 05, 2022, 11:30 AM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 01:38 PM IST
क्या है अमेरिकी गन कानून, जानें क्यों 231 साल बाद भी सुपर पावर देश इस पर नहीं लगा पाया लगाम

सार

4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में आयोजित की गई फ्रीडम डे परेड के दौरान एक सनकी युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 22 साल के एक संदिग्ध हमलावर रॉबर्ट ई क्रीमो को पकड़ा है। 

Firing in US: 4 जुलाई को अमेरिका अपनी आजादी की सालगिरह मनाता है। लेकिन इस बार ये मौका मातम में बदल गया। दरअसल, शिकागो में हाइलैंड पार्क के पास हो रही फ्रीडम डे परेड के दौरान 22 साल के एक संदिग्ध हमलावर रॉबर्ट ई क्रीमो ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने परेड में शामिल लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जमीन पर जहां-तहां खून के निशान हैं। बता दें कि पिछले साल भी फ्रीडम डे पर फायरिंग हुई थी, उसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। 

क्या है अमेरिका का गन कानून?
अमेरिका के द गन कंट्रोल एक्ट (GCA) 1968 के मुताबिक, राइफल या छोटा हथियार खरीदने के लिए कम से कम उम्र सीमा 18 साल होनी चाहिए। वहीं हैंडगन खरीदने के लिए उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। इतना ही नहीं, हथियार बेचने वाले की भी उम्र 21 साल से उपर होनी चाहिए।    

231 साल बाद भी अमेरिका में खत्म नहीं हो पाया गन कल्चर : 
231 साल बाद भी अमेरिका अपने देश में चल रहे गन कल्चर पर लगाम नहीं लगा पाया है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपतियों से लेकर स्टेट के गवर्नर तक सभी ने इसे बढ़ावा देने की वकालत की। इसके अलावा गन लॉबी भी नहीं चाहती कि ये खत्म हो। 2019 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार गन डीलर थे, जिन्होंने सिर्फ एक साल में लोगों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।

अमेरिकी मोबाइल-सिम की तरह रखते हैं हथियार : 
बता दें कि 4 जुलाई 1783 को अमेरिका ब्रिटेन से आजाद हुआ। इसके बाद अमेरिका में संविधान बना और 1791 में उसी के तहत अमेरिकी लोगों को हथियार रखने का हक मिला, जैसे भारत में लोग आसानी से मोबाइल और सिम रखते हैं। हालांकि, इस गन कल्चर की कीमत अमेरिका को अब भुगतनी पड़ रही है। 

अमेरिका में हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाएं : 
- 25 मई, 2022 को अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित स्कूल में एक युवक ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में 19 स्टूडेंट और 2 टीचरों समेत 21 लोगों की जान चली गई। फायरिंग में स्कूल स्टाफ के अलावा कई पुलिसवाले भी घायल हो गए। हमलावर ने स्कूल में गोलियां बरसाने से पहले अपनी दादी को भी गोली मारी थी।
- 13 जून, 2022 को इंडियाना प्रांत के गैरी में स्थित एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। गैरी पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक 34 साल का एक शख्स प्लेओ नाइटक्लब ( Playo’s NightClub) के एंट्री गेट पर मरा  मिला। जबकि 26 साल की महिला का शव क्लब के अंदर मिला।   

ये भी देखें : 

5 सबसे बड़ी वजहः आखिर क्यों अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर का शिकार हो रहे मासूम?

USA में अंधाधुंध फायरिंग करके कई लोगों को मारने वाला ये सनकी ट्रम्प का फैन, सामने आई तस्वीर


 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?