क्या है बरमुडा ट्राएंगल जहां अचानक गायब हो जाते हैं बड़े-बड़े प्लेन और जहाज, अब भी अनसुलझा है रहस्य

Published : May 29, 2022, 01:54 PM ISTUpdated : May 29, 2022, 01:57 PM IST
क्या है बरमुडा ट्राएंगल जहां अचानक गायब हो जाते हैं बड़े-बड़े प्लेन और जहाज, अब भी अनसुलझा है रहस्य

सार

बरमुडा ट्राएंगल में पहुंचते ही बड़े-बड़े समुद्री और हवाई जहाज गायब हो जाते हैं। पिछले 100 साल में बरमुडा ट्राएंगल में 75 से ज्यादा एयरोप्लेन और 100 से ज्यादा छोटे-बड़े जहाज समा चुके हैं। इन हादसों में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

What is the Bermuda Triangle: नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रहा तारा एअरलाइंस का एक विमान अचानक लापता हो गया है। विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 4 भारतीय भी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इस विमान ने सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी और इसे 10 बजकर 20 मिनट पर जोमसोम लैंड करना था, लेकिन इसी बीच यह लापता हो गया। वैसे, विमान लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा ट्राएंगल तो इसके लिए बदनाम है। आखिर क्या है बरमुडा ट्राएंगल जिसका रहस्य आज भी अनसुलझा है। 

क्या है बरमुडा ट्राएंगल ?
बरमूडा ट्राएंगल अटलांटिक महासागर में करीब 5 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला एक क्षेत्र है। यह फ्लोरिडा के मियामी, बरमूडा आईलैंड और प्योर्टो रिको के सैन जुआन के बीच स्थित है। इन तीनों जगहों को आपस में मिला दिया जाए तो एक ट्राएंगल का शेप बनता है। इसी वजह से इस जगह को बरमूडा ट्राएंगल कहते हैं। यूएस कोस्ट गार्ड्स के मुताबिक, बरमुडा ट्राएंगल कोई फिक्स  इलाका नहीं है जो नजर आए। इसे सिर्फ दुर्घटनाओं के आधार पर आइडेंटिफाई किया जा सकता है। 

आखिर क्यों बदनाम है बरमुडा ट्राएंगल?
दरअसल, बरमुडा ट्राएंगल में पहुंचते ही बड़े-बड़े समुद्री और हवाई जहाज गायब हो जाते हैं। ट्राएंगल के पास पह‌ुंचते ही न तो जहाज का पता चलता है और न ही उसके यात्रियों का। पिछले 100 साल में बरमुडा ट्राएंगल में 75 से ज्यादा एयरोप्लेन और 100 से ज्यादा छोटे-बड़े जहाज समा चुके हैं। इन हादसों में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

आखिर क्यों रहस्य बना हुआ है बरमुडा ट्राएंगल?
बरमुडा ट्राएंगल पिछले कई सालों से आज भी रहस्य बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले ना जाने कितने समुद्री जहाज और प्लेन पता नहीं कहां खो गए। इसका कारण अब तक कोई नहीं जान पाया। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च के बाद इस बात का दावा किया है कि उन्हें बरमुडा ट्राएंगल के रहस्य के बारे में पता चल चुका है। 

तो क्या इसलिए गायब हो जातें हैं विमान और जहाज?
कुछ वैज्ञानिकों ने बरमूडा ट्राएंगल के आसपास के मौसम का बारीकी से अध्ययन किया। इसमें उन्हें कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनके बेस पर वो इसका रहस्य सुलझाने का दावा करते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, बरमुडा ट्राएंगल के ऊपर 170 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती हैं। ये हवाएं एक दिशा से नहीं बल्कि दो या तीन दिशाओं से एक साथ चलती हैं। ऐसे में इसके ऊपरी क्षेत्र में चक्रवात और नीचे भयानक तूफान के साथ विशालकाय लहरें बनती हैं। जब भी कोई विमान या जहाज इस क्षेत्र से गुजरता है, तो वो इस चक्रवात में फंस कर सीधे समुद्र में समा जाता है। रिसर्चर्स के मुताबिक, ये हवाएं बरमुडा ट्राएंगल के ऊपर बनने वाले बादलों के कारण चलती हैं। 

बरमुडा ट्राएंगल को लेकर अलग-अलग बातें : 
बरमूडा ट्राएंगल के रहस्य को लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। एक थ्योरी में इसके पीछे एलियन की ताकत को बताया गया। वहीं, 2016 में नार्वे के कुछ वैज्ञानिकों का दावा था कि बरमुडा ट्राएंगल वाली जगह पर समुद्र से मीथेन गैस का रिसाव हो रहा है, जिसकी वजह से वहां एक गुरुत्वाकर्षण का क्षेत्र बनता है। 

ये भी देखें : 

10 हादसे: जब विमानों ने भरी मौत की उड़ान, कई तो अथाह समंदर की गहराइयों में समा गए

अब तक सबसे भीषण हादसा: रनवे पर दो बड़े विमान आपस में टकराए, हो गई थी 583 यात्रियों की मौत, 61 लोग बच भी गए थे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?