10 हादसे: जब विमानों ने भरी मौत की उड़ान, कई तो अथाह समंदर की गहराइयों में समा गए

Published : May 29, 2022, 01:07 PM ISTUpdated : May 29, 2022, 01:18 PM IST
10 हादसे: जब विमानों ने भरी मौत की उड़ान, कई तो अथाह समंदर की गहराइयों में समा गए

सार

नेपाल की तारा एअर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद ही लापता हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी और इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था।  

World Biggest Plane Crash: नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा तारा एअरलाइंस का एक विमान लापता हो गया है। विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिनमें 4 भारतीय भी शामिल हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, तारा एयर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद ही लापता हो गया। यह विमान पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर उड़ा था, जिसे 10 बजकर 20 मिनट पर जोमसोम में लैंड करना था। बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जब विमान आसमान में या तो लापता हो गए या फिर क्रैश हो गए। जानते हैं कुछ ऐसे ही मामले। 

1- Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश: 
कब - 8 दिसंबर, 2021
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर Mi-17V5 8 दिसंबर को क्रैश हो गया। यह हादसा तमिलनाडु के पास कुन्नूर की पहाड़ियों में हुआ। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका समेत 11 सैनिकों की जान चली गई।  

2- जर्मन एयरलाइंस का विमान : 
कब - 24 मार्च 2015
जर्मन एयरलाइंस का यह विमान स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डुसलडॉर्फ के लिए जा रहा था। इसी बीच यह हादसे का शिकार हो गया। जर्मन विमान का मलबा दक्षिणी फ्रांस की आल्पस पहाड़ियों के पास मिला था। 

3- एयर एशिया का विमान : 
कब - 28 दिसंबर 2014 
इंडोनेशिया के जकार्ता से 162 यात्रियों को लेकर सिंगापुर के लिए निकला एअर एशिया का विमान QZ8501 खराब मौसम के चलते जावा सागर में गिर गया। इंडोनेशिया से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया था। 

4- मलेशिया का MH17 विमान : 
कब - 17 जुलाई 2014 
मलेशियाई एअरलाइंस का विमान MH17 रूस और यूक्रेन बॉर्डर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 15 क्रू मेंबर समेत 283 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई थी। 

5- मलेशिया का MH370 विमान : 
कब - 8 मार्च 2014
मलेशिया एअरलाइंस का एक और विमान MH370 भी उड़ान के कुछ देर बाद ही लापता हो गया था। इस विमान में 239 लोग सवार थे, जिसमें से 5 भारतीय भी थे। यह विमान वियतनाम के पास समुद्र में गिर गया था। लंबे समय बाद इस विमान का मलबा मिला था। 

6- एयर फ्रांस A330 विमान : 
कब - 1 जून 2009
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो से फ्रांस की राजधानी पेरिस जा रहा एअर फ्रांस एअर बस A330 विमान अटलांटिक महासागर में गिर गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 228 लोगों की मौत हो गई थी। 

7- अमेरिकी एयरलाइंस : 
कब - 12 नवंबर 2001 
अमेरिकन एअरलाइंस का एअरबस A300 न्यूयॉर्क के पास रॉकवे क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 265 लोगों की मौत हो गई थी। 

8- मिस्र का एयरबोइंग 767 विमान : 
कब - 31 अक्टूबर 1999
मिस्र का एयरबोइंग 767 विमान अमेरिका के तटीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में करीब 214 लोग सवार थे। विमान के मलबे को रडार की मदद से अटलांटिक महासागर मे देखा गया था। हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। 

9- चीनी एयरलाइंस का 676 विमान : 
कब - 16 फरवरी 1998 
चीन एअरलाइंस का विमान 676 तेपई चेंग केई सेक एअरपोर्ट से कुछ किलोमीटर दूर स्थित घरों के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में करीब 203 लोगों की मौत हो गई थी।

10- इंडोनशिया एयरबस A300 विमान : 
कब - 26 सितंबर 1997
ग्रादा इंडोनेशिया एअरबस A300 नॉर्थ सुमात्रा में बुआ नबर गांव के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 234 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी देखें : 

नेपाल में 22 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहा विमान लापता, 4 भारतीय भी थे सवार, खोजने के लिए भेजा गया हेलिकॉप्टर

अब तक सबसे भीषण हादसा: रनवे पर दो बड़े विमान आपस में टकराए, हो गई थी 583 यात्रियों की मौत, 61 लोग बच भी गए थे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?