UAE Golden Visa क्या है? कैसे बिना निवेश आजीवन निवास प्राप्त कर सकते हैं भारत के लोग?

Published : Jul 07, 2025, 12:39 PM IST
woman visiting dubai

सार

संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीयों के लिए बिना निवेश वाला गोल्डन वीजा लॉन्च किया है। ₹23.3 लाख की एकमुश्त फीस देकर जीवन भर का निवास पाएँ। जानिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता।

UAE Golden Visa: UAE (United Arab Emiratesin) ने भारतीयों के लिए एक नया नामांकन-आधारित गोल्डन वीजा पेश किया है। इसके तहत आप संपत्ति या व्यवसाय में निवेश किए बिना UAE में पूरा जीवन रह सकते हैं। इसके लिए पात्र व्यक्ति को AED 1,00,000 (लगभग 23.3 लाख रुपए) एकमुश्त शुल्क देना होगा। इसके बाद आपको स्थायी निवास मिल जाएगा।

क्या है UAE का गोल्डन वीजा?

यूएई गोल्डन वीजा लंबे समय तक रहने के लिए दिया जाने वाला वीजा है। यह विदेशी नागरिकों को यूएई में रहने, काम करने या पढ़ाई करने की अनुमति देता है।

क्या हैं यूएई गोल्डन वीजा के फायदे?

  • यूएई गोल्डन वीजा के लिए प्रोसेस करने में छह महीने लगते हैं। इससे आप कई बार यूएई में प्रवेश कर सकते हैं।
  • यूएई गोल्डन वीजा को 5 या 10 साल के लिए रिन्यू करा सकते हैं।
  • स्थानीय प्रायोजक की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • आप UAE से बाहर 6 महीने से अधिक समय रह सकते हैं। आपका वीजा खत्म नहीं होगा।
  • किसी भी आयु के परिवार के सदस्यों को सपोर्ट कर सकते हैं।
  • असीमित घरेलू कर्मचारी रख सकते हैं।
  • वीजा धारक की मौत के बाद भी परिवार के सदस्य UAE में रह सकते हैं।

UAE Golden Visa में भारतीयों के लिए नया क्या?

इससे पहले, भारतीय नागरिक मुख्य रूप से AED 2 मिलियन (₹4.66 करोड़) के संपत्ति निवेश या बड़े व्यावसायिक निवेश के माध्यम से गोल्डन वीजा प्राप्त कर सकते थे। अब बिना निवेश गोल्डन वीजा मिल सकता है।

UAE Golden Visa पाने के आधार

  • व्यावसायिक पृष्ठभूमि
  • सामाजिक योगदान
  • यूएई के सांस्कृतिक, व्यापार, वैज्ञानिक, वित्त या स्टार्टअप क्षेत्रों के लिए संभावित मूल्य

यह पायलट फेज फिलहाल भारत और बांग्लादेश के आवेदकों के लिए उपलब्ध है। पहले तीन महीनों में 5,000 से अधिक भारतीयों से आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है।

यूएई गोल्डन वीजा के लिए कैसे आवेदन करें?

आवेदनों को भारत और बांग्लादेश में VFS और वन वास्को केंद्रों के साथ साझेदारी में रयाद समूह द्वारा संभाला जा रहा है। आवेदक समूह के ऑनलाइन पोर्टल या कॉल सेंटर के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

रयाद समूह के एमडी रयाद कमाल अयूब ने इसे "भारतीयों के लिए सुनहरा अवसर" बताया है। उन्होंने कहा कि आवेदकों की मनी लॉन्ड्रिंग, आपराधिक पृष्ठभूमि और सोशल मीडिया जांच की जाएगी। अंतिम फैसला यूएई अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?