खबरों के मुताबिक, अमेरिका और इज़राइल ने मिलकर ईरान पर एक बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की बात सामने आ रही है।

तेहरान/वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में जंग के हालात और भी भयानक हो गए हैं। इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में न सिर्फ ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई, बल्कि उनका लगभग पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि यह इज़राइल के इतिहास का सबसे बड़ा एयर ऑपरेशन था, जिसमें करीब 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान के 500 से ज़्यादा ठिकानों पर बमों की बारिश कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस भीषण हमले में 86 साल के अयातुल्ला खमेनेई के साथ-साथ उनकी बेटी और पोती की भी मौत हो गई है। इससे पहले, ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की थी कि हवाई हमले में खमेनेई के दामाद और बहू की मौत हुई है। अयातुल्ला अली सैयद खमेनेई की 14 महीने की पोती ज़हरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की भी अमेरिकी-इजरायली हमले में जान चली गई। वह इस जंग में जान गंवाने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची बताई जा रही हैं।

ईरानी मीडिया ने तेहरान सिटी काउंसिल के सदस्य मेसम मोज़फ़्फ़र के हवाले से बताया था कि तेहरान पर हुए हमले में सुप्रीम लीडर के दो रिश्तेदारों की मौत हुई है। इनकी पहचान खमेनेई के दामाद मेस्बा अल-होदा बघेरी कानी और उनकी पत्नी ज़हरा हद्दाद अदेल के तौर पर हुई थी।

खमेनेई की दो बेटियां हैं, बोशरा और होडा। उनकी शादी क्रमशः मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायेगानी और मेस्बा अल-होदा बघेरी कानी से हुई है। उनके कई पोते-पोतियां हैं, लेकिन उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

Scroll to load tweet…

अमेरिका बोला- एक क्रूर शख्स का अंत हुआ

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर खमेनेई की मौत की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खमेनेई अब नहीं रहा। यह ईरान के लोगों और अमेरिकियों के लिए न्याय है।" ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के लोगों के लिए अपने देश को वापस पाने का यह सही समय है।

इससे पहले इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था, "इस बात के काफी सबूत हैं कि खमेनेई ज़िंदा नहीं है। उसके छिपने के ठिकाने को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है।" रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ इज़राइली अधिकारी ने भी खमेनेई का शव मिलने की पुष्टि की है।