कौन हैं असीम मुनीर जो बने पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ, भारत में आतंकी हमले की साजिश में रहा हाथ

Published : Nov 24, 2022, 07:09 PM IST
कौन हैं असीम मुनीर जो बने पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ, भारत में आतंकी हमले की साजिश में रहा हाथ

सार

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को देश का अगला आर्मी चीफ चुना है। मुनीर 29 नवंबर को रिटायर होने वाले जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। मुनीर पहले सितंबर, 2022 में ही रिटायर होने वाले थे लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ाकर 27 नवंबर तक किया गया था।

Pakistan New Army Chief Asim Munir: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को देश का अगला आर्मी चीफ चुना है। मुनीर 29 नवंबर को रिटायर होने वाले जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। मुनीर पहले सितंबर, 2022 में ही रिटायर होने वाले थे लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ाकर 27 नवंबर तक किया गया था। हालांकि, अब उन्हें अगले तीन साल के लिए वह सेना प्रमुख बना दिया गया है। 

कौन हैं असीम मुनीर?
असीम मुनीर वही हैं, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी पत्‍नी बुशरा बीबी से जुड़े भ्रष्‍टाचार के बारे में बताया था। हालांकि, इसके बाद इमरान ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। असीम 2018-2019 में 8 महीनों के लिए ISI चीफ के पद पर भी रह चुके हैं। हालांकि, बाद में इमरान खान ने अपने करीबी फैज हमीद को ISI प्रमुख बनाकर मुनीर का ट्रांसफर दूसरी जगह कर दिया था। 

जनरल बाजवा के करीबी हैं मुनीर : 
लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर, जनरल बाजवा के करीबी भी हैं। वो खुद चाहते थे कि उनके बाद मुनीर ही अगले सेना प्रमुख बनें। अक्‍टूबर 2018 में बाजवा की सिफारिश पर ही मुनीर को ISI का चीफ बनाया गया था। बता दें कि असीम मुनीर ओपन ट्रेनिंग सर्विस (OTS) के जरिए पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुए थे। यहां से वो गुंजरावाला कोर कमांडर की पोस्ट तक पहुंचे। 

2019 में हुए पुलवामा अटैक में मुनीर का हाथ : 
14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में असीम मुनीर का ही हाथ था। ये एक प्री-प्लांड हमला था। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव और ज्यादा बढ़ गया था। विशेषज्ञों को मानना है कि असीम मुनीर उस वक्त पाकिस्तान की सुरक्षा नीतियों के लिए किए जाने वाले सैन्य फैसलों में शामिल थे। 

इमरान खान की नैया डुबोने में इस महिला का बड़ा हाथ, पति के साथ मिलकर पाकिस्तान को लगाया करोड़ों का चूना

क्या भारत से रिश्ते सुधारेंगे मुनीर?
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनीर के पाकिस्तान आर्मी चीफ बनने के बाद भारत से रिश्तों में कोई खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। ऐसा असीम मुनीर की भारत विरोधी सोची की वजह से है। बता दें कि पुलवामा में CRPF काफिले पर हुए हमले में 40 जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और ज्यादा बिगड़ गए थे।

आखिर इमरान खान से क्‍यों है दुश्‍मनी?
पाकिस्‍तान के एक वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि मुनीर को ISI चीफ के पद से क्‍यों हटाया गया था। जनरल मुनीर ने ISI चीफ रहते हुए जून, 2019 में इमरान खान से कहा था कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी के चलते सिस्टम में काफी भ्रष्टाचार पनप रहा है। जनरल मुनीर ने इसके लिए सबूत के तौर पर कुछ डॉक्यूमेंट्स भी सौंपे थे। 

ये भी देखें : 

आखिर क्यों इमरान-बाजवा में हुआ 36 का आंकड़ा, पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ISI चीफ को दिखाना पड़ गया चेहरा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच