Elon Musk के घर फिर किलकारी, जानें कौन है 14वें बच्चे की मां?

Published : Mar 01, 2025, 01:41 PM ISTUpdated : Mar 01, 2025, 01:44 PM IST
Shivon Zilis

सार

एलन मस्क 14वें बच्चे के पिता बने! न्यूरालिंक की शिवोन जिलिस ने बेटे को जन्म दिया। जानें बच्चे का नाम और मस्क के परिवार के बारे में।

Elon Musk Welcomes 14th Child: अमेरिका के अरबपति कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क 14वें बच्चे के पिता बने हैं। उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस ने बेटे को जन्म दिया है। एक्स पर उन्होंने इसकी पुष्टि की है। शिवोन जिलिस एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में बड़े पोस्ट पर हैं।

शिवोन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के नाम की पुष्टि की है। उन्होंने अपने तीसरे बच्चे आर्केडिया के पहले जन्मदिन का जश्न मनाते हुए यह खुलासा किया। जिलिस और मस्क ने अब तक अपने तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान गुप्त रखी थी। सेल्डन उनका चौथा बच्चा है। दंपति को 2024 की शुरुआत में तीसरा बच्चा आर्केडिया हुआ था। एलन मस्क अब तक अलग-अलग महिलाओं से 14 बच्चों के पिता बन गए हैं। 

अपनी पोस्ट में जिलिस ने बताया कि उन्होंने और मस्क ने अपने बेटे को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, "एलन से चर्चा और आर्केडिया के जन्मदिन को देखते हुए हमें लगा कि हमारे बेटे सेल्डन लाइकर्गस के बारे में सीधे तौर पर बताना बेहतर होगा। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं।"

 

 

एलन मस्क के हैं 14 बच्चे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 14 बच्चे हुए। इनमें से जिलिस से चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें जुड़वां स्ट्राइडर और एज्योर, आर्केडिया और अब सेल्डन शामिल हैं। अब तक, उनके तीसरे बच्चे का नाम और जेंडर नहीं बताया गया था।

2002 में पहली बार पिता बने थे एलन मस्क 

एलन मस्क पहली बार 2002 में पिता बने थे। उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन ने इस बच्चे को जन्म दिया था। बाद में इस जोड़े ने IVF के जरिए जुड़वां और तीन बच्चे पैदा किए। उसके बाद ग्रिम्स के साथ एलन मस्क के तीन बच्चे हुए। पिछले दिनों एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने 5 महीने पहले मस्क के बेटे को जन्म दिया है। मस्क ने इस दावे की न तो पुष्टि की और न खंडन किया।

यह भी पढ़ें- 'Third World War से जुआ खेल रहे हो तुम', Zelenski-डोनाल्ड ट्रंप में जोरदार बहस की एक एक बात

कौन हैं शिवोन जिलिस? शिवोन जिलिस AI एक्सपर्ट हैं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था। उनकी मां भारतीय और पिता कनाडाई हैं। शिवोन जिलिस ने येल से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद अपना करियर IBM से शुरू किया। न्यूरालिंक में शामिल होने से पहले शिवोन ने ब्लूमबर्ग बीटा और टेस्ला काम किया है। उन्हें फोर्ब्स की “30 अंडर 30” और लिंक्डइन की “35 अंडर 35” सूचियों में जगह मिली थी।

यह भी पढ़ें- "समझौता करो या हम..." ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?
अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर टशन, भयानक फायरिंग में 4 नागरिक की मौत