सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की को अमेरिका का आभारी होने की नसीहत दी। कहा कि अमेरिका हथियार नहीं देता तो यूक्रेन दो सप्ताह भी रूस के सामने नहीं टिक पाता।

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन जंग मामले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच शुक्रवार को तीखी बहस हुई। जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर आए थे। ओवल ऑफिस में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने जेलेंस्की को जमकर सुनाया। यहां तक कहा कि अगर हम हथियार नहीं देते तो आपका देश रूस के सामने दो सप्ताह भी नहीं टिक पाता। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने भी जेलेंस्की को खूब सुनाया। आगे पढ़ें जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई बहस में किसने क्या कहा...

डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया- उनके लिए आपका क्या संदेश है?

डोनाल्ड ट्रंप- अगर मैं उन दोनों के साथ खुद को अलाइन नहीं करता तो डील नहीं हो सकती। आप चाहते हैं कि मैं पुतिन के बारे में भयानक बातें कहूं और फिर कहूं कि हाय व्लादिमीर हम डील पर कैसे काम करें। ऐसा नहीं होता। मैं पुतिन के साथ अलाइन नहीं हूं। मैं किसी के साथ अलाइन नहीं हूं। मैं अमेरिका के साथ अलाइन हूं। दुनिया की भलाई के साथ अलाइन हूं। आप देख सकते हैं कि पुतिन के लिए उनके मन में कितनी नफरत है। मेरे लिए इस तरह की नफरत से निपटना बहुत मुश्किल है। क्या आप चाहते हैं कि मैं सख्त रहूं? मैं किसी भी इंसान से ज्यादा सख्त हो सकता हूं, जिसे आपने देखा हो, लेकिन इससे कोई डील नहीं होगी।

ट्रंप-Zelenskyy के बीच हुई बहस का फुल वीडियो यहां देखें...

YouTube video player

जेडी वेंस- अमेरिका में 4 साल ऐसे राष्ट्रपति थे जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़ा होकर व्लादिमीर पुतिन के बारे में सख्त बातें करते थे। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। देश के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया। हम शांति का रास्ता तलाश रहे हैं। डिप्लोमेसी से ऐसा हो सकता है।

वोलोडिमिर जेलेंस्की- उसने (रूस) यूक्रेन के बड़े हिस्से, पूर्वी हिस्से और 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया। मैं सिर्फ बाइडेन (जो बाइडेन) के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। पहले बराक ओबामा, फिर ट्रंप, उनके बाद बाइडेन और फिर ट्रंप राष्ट्रपति बने। उन्हें (रूस) नहीं रोका गया। उन्होंने हमारे लोगों को मार डाला। 2014 से 2022 तक स्थिति वही रही। हमने उसके साथ बातचीत की, 2019 में सीजफायर एग्रीमेंट किया। हमने उसके साथ गैस एग्रिमेंट पर साइन किए। उसके बाद उसने युद्ध विराम तोड़ दिया। उसने हमारे लोगों को मारा, कैदियों की अदला-बदली नहीं की। जेडी, आप किस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं। आपका क्या मतलब है?

जेडी वेंस- मैं उस कूटनीति की बात कर रहा हूं जो आपके देश के विनाश को समाप्त करेगी। राष्ट्रपति महोदय, मुझे लगता है कि आपके लिए ओवल ऑफिस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है। आप लोग इधर-उधर घूम रहे हैं और सैनिकों को फ्रंट लाइन पर भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आपके पास मैन प्रॉब्लम है। क्या आपको लगता है कि अमेरिका के ओवल ऑफिस में आना और उस प्रशासन पर हमला करना सम्मानजनक है जो आपके देश के विनाश को रोकने की कोशिश कर रहा है?

वोलोडिमिर जेलेंस्की- बहुत सारे सवाल हैं। चलिए शुरू से शुरू करते हैं। सबसे पहले, युद्ध के दौरान हर किसी को समस्याएं होती हैं। यहां तक कि आपको भी, लेकिन आपके पास अच्छा समुद्र है। आप अभी महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन आप इसे भविष्य में महसूस करेंगे। (इतना सुनकर ट्रंप को गुस्सा आ गया)

डोनाल्ड ट्रंप- आप नहीं जानते। हमें नहीं बताएं कि हम क्या महसूस करने जा रहे हैं। हम समस्या का हल करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें यह नहीं बताएं कि हम क्या महसूस करने जा रहे हैं।

वोलोडिमिर जेलेंस्की- मैं आपको नहीं कह रहा हूं। मैंने निर्देश नहीं दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप- हम क्या महसूस करेंगे यह डिक्टेट करने की स्थिति में आप नहीं हैं। हम बहुत अच्छा महसूस करने जा रहे हैं। हम बहुत मजबूत महसूस करने जा रहे हैं। इस समय आप बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं। आपने खुद को बहुत खराब स्थिति में ला दिया है। अभी आपके पास कार्ड्स (ताश के पत्ते) नहीं हैं। आप कार्ड्स खेल रहे हैं। आप लाखों लोगों के जीवन के साथ जुआ खेल रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं। आप जो कह रहे हैं यह इस देश (अमेरिका) के लिए बहुत अपमानजनक है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन को भेजी गई अमेरिकी मदद की होंगी जांच, एलन मस्क ने दिए संकेत

वोलोडिमिर जेलेंस्की- मैंने आपको अपमान नहीं किया है।

जेडी वेंस- क्या आपने इस बैठक में एक बार भी धन्यवाद कहा है? आपने अक्टूबर में पेंसिल्वेनिया जाकर विपक्ष के लिए प्रचार किया था। क्या आपने अमेरिका और राष्ट्रपति के लिए प्रशंसा के कुछ शब्द कहें जो आपके देश को बचाने की कोशिश कर रहे हैं?

वोलोडिमिर जेलेंस्की- प्लीज, आप सोचते हैं कि युद्ध के बारे में बहुत ऊंची आवाज में बोलेंगे...

डोनाल्ड ट्रंप- उसने (जेडी वेंस) ऊंची आवाज में नहीं बोला। आपका देश बड़े संकट में है।

वोलोडिमिर जेलेंस्की- क्या मैं एक्सप्लेन कर सकता हूं?

डोनाल्ड ट्रंप- नहीं, नहीं। आपको बोलने की अनुमति नहीं है। आपका देश बड़ी मुसीबत में है।

वोलोडिमिर जेलेंस्की- मैं जानता हूं।

डोनाल्ड ट्रंप- आप जीत नहीं रहे हैं।

वोलोडिमिर जेलेंस्की- हम जंग की शुरुआत से ही अपने देश में मजबूती से रह रहे हैं। हम अकेले हैं। हम आभारी हैं। मैंने कहा धन्यवाद।

डोनाल्ड ट्रंप- हमने इस बेवकूफ राष्ट्रपति (बाइडेन) के जरिए आपको 350 बिलियन डॉलर दिए। हमने आपको सैन्य उपकरण दिए। आप और आपके लोग बहादुर हैं, लेकिन उन्हें हमारी सेना का इस्तेमाल करना पड़ा। अगर आपके पास हमारे सैन्य उपकरण नहीं होते तो यह लड़ाई 2 सप्ताह में खत्म हो जाती।

यह भी पढ़ें- White House में ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद जेलेंस्की का पहला रिएक्शन आया सामने

वोलोडिमिर जेलेंस्की- तीन दिन में। मैंने इसे पुतिन से सुना था, तीन दिन में।

डोनाल्ड ट्रंप- आपको आभारी होना चाहिए। आपके पास पत्ते नहीं हैं। आपके लोग मर रहे हैं। आपके पास सैनिकों की कमी है। आप कह रहे हैं कि युद्ध विराम नहीं चाहते। मैं कहता हूं कि युद्ध विराम होता है तो गोलियां नहीं चलेंगी। आपके लोग नहीं मरेंगे।

वोलोडिमिर जेलेंस्की-बेशक हम युद्ध रोकना चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप- मैं कह रहा हूं कि आप युद्ध विराम नहीं चाहते। ओबामा ने आपको शीट्स दिए, मैंने आपको जैवलिन (मिसाइल) दिए। मैंने आपको उनके टैंकों को नष्ट करने के लिए जैवलिन दिए। आपके बहुत आभारी होना चाहिए। आपके पास पत्ते नहीं हैं। हमारे साथ आपके पास पत्ते हैं।