क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल? जानें टॉप-10 के नाम

Published : Sep 02, 2025, 09:53 PM IST
World most expensive cocktails

सार

आलीशान पार्टियों में महंगे ड्रिंक परोसना आजकल आम हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल कौन-सा है और इसकी कीमत कितनी होगी? बता दें कि इस कॉकटेल की कीमत में बड़े आराम से कार खरीदी जा सकती है।  

World Most Expensive Cocktails: दुनिया में लोगों के पास एक से बढ़कर एक पुरानी और महंगी शराब मिल जाएंगी। इनकी कीमत लाखों में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल कौन-सा है और इसकी कीमत कितनी होगी। बता दें कि इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड के 10 सबसे महंगे कॉकटेल्स।

विंस्टन कॉकटेल (Winston Cocktail)

कीमत: 13,438 डॉलर

यह शानदार कॉकटेल दुर्लभ सामग्रियों से बनाया जाता है, जिसमें हाई क्वालिटी व्हिस्की और शैंपेन शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 11.82 लाख रुपए है। इसे अब तक के सबसे महंगे कॉकटेल के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इसे 7 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित क्लब 23 में बारटेंडर जोएल हेफरनन द्वारा 2 दिन में तैयार किया गया था। बता दें कि इस कॉकटेल को क्रिस्टल ग्लास में परोसा जाता है। इस कॉकटेल की कीमत इतनी है कि भारत में इस दाम पर बड़े आराम से मीडियम रेंज की कार खरीदी जा सकती है। 

ये भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे महंगी बिल्लियां, कीमत सुन चकरा जाएगा दिमाग

द बिलियनेयर कॉकटेल (The Billionaire Cocktail)

कीमत: 12,000 डॉलर

लंदन के रिट्ज-कार्लटन में परोसी जाने वाली इस ड्रिंक में हाई लेवल स्पिरिट का मिश्रण होता है। इसे सोने के फ्लेक्स से सजाया जाता है। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए 60 मिली बॉर्बन व्हिस्की, 7.5 मिली एब्सिंथ बिटर्स, 30 मिली नींबू का रस, 15 मिली ग्रेनाडाइन और 15 मिली सिंपल सिरप की जरूरत होती है। इसकी कॉकटेल की कीमत 10.56 लाख रुपए है।

डायमंड फॉरएवर मार्टिनी (Diamond Is Forever Martini)

कीमत: 10,000 डॉलर

डायमंड फॉरएवर मार्टिनी दुनिया का तीसरा सबसे महंगा कॉकटेल है, जिसे टोक्यो के द रिट्ज-कार्लटन में बनाया जाता है। इसमें ठंडी एब्सोल्यूट एलिक्स वोदका, नींबू के रस की कुछ बूंदें और गिलास के तले में एक कैरेट का हीरा जड़ा होता है। ये शानदार पेय मिडटाउन टॉवर की 45वीं मंजिल पर परोसा जाता है। इस कॉकटेल में हाई-क्वालिटी वोदका होती है। इसकी कीमत 8.80 लाख रुपए है।

द मैकलन फाइन एंड रेयर कलेक्शन व्हिस्की (The Macallan Fine & Rare Collection Whisky)

कीमत: 10,000 डॉलर

मैकलन स्कॉटलैंड के नॉर्थ-ईस्ट में मोरे के क्रेगेलैची में स्थित एक स्पाईसाइड सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की है। मैकलन डिस्टिलरी की स्थापना 1824 में अलेक्जेंडर रीड ने क्रेगेलैची में की थी। इस कंपनी की एक व्हिस्की की कीमत 8.80 लाख रुपए से शुरू होती है। इसे अक्सर बर्फ पर ठंडे पेय के रूप में परोसा जाता है।

ओनो शैम्पेन कॉकटेल (Ono Champagne Cocktail)

कीमत: 10,000 डॉलर

लास वेगास के Encor Wynn रेस्टोरेंट में मिलने वाली इस शैम्पेन कॉकटेल की कीमत 10,000 डॉलर यानी 8.80 लाख रुपए है। इसमें रेमी मार्टिन लुई XIII ब्लैक पर्ल कॉन्यैक और चार्ल्स हेड्सिएक 1981 शैम्पेन चार्ली जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। खास बात ये है कि इस कॉकटेल को बैकारेट ग्लास में सोने के हार के साथ सर्व किया जाता है।

साल्वाटोर लीगसी (Salvatore Legacy)

कीमत: 8,800 डॉलर

कॉकटेल बारटेंडर साल्वाटोर कैलाब्रेस द्वारा लंदन में बनाया गया, यह कॉकटेल अपनी दुर्लभ और सदियों पुरानी सामग्री के लिए जाना जाता है। इसे 700 साल तक सहेजकर रखा जा सकता है। इसकी कीमत 7.74 लाख रुपए है।

कोना निगारी वॉटर (Kona Nigari Water)

कीमत: 8,500 डॉलर प्रति गैलन

कोना निगारी हवाई द्वीप का एक दुर्लभ मिनरल वाटर है, जो अपनी अनूठी खनिज सामग्री के लिए जाना जाता है। इसे सतह से करीब 2000 फीट नीचे से एकत्र किया गया। इसे जापान में ऐतिहासिक रूप से एक लग्जरी बोतलबंद पानी के रूप में बेचा जाता है, जिसका मकसद वजन घटाने, तनाव कम करने और त्वचा की रंगत निखारने जैसे कामों के लिए किया जाता था। इसके एक गैलन की कीमत करीब 7.5 लाख रुपए है।

एल'इम्पीरियल बैकारेट होटल( L'Imperial Cocktail At The Baccarat Hotel)

कीमत: 5000 डॉलर

न्यूयॉर्क के बैकारेट होटल का एल'इम्पीरियल क्लासिक लास्ट वर्ड कॉकटेल का ही एडिशन है। इसकी कीमत 5 हजार डॉलर यानी 4.40 लाख रुपए है। इस कॉकटेल का सबसे महंगा हिस्सा हीरे से जड़ा बैकारेट क्रिस्टल ग्लास है, जिसे आप अपना पेय पीने के बाद घर ले जा सकते हैं।

गिगी (Gigi's)

कीमत: 4,000 डॉलर

यह शैम्पेन कॉकटेल गिगी नाम के मशहूर ब्रैंड्स से बिकता है। इसमें डिफर्ड्स गाइड का "गिगी" कॉकटेल, जिसमें बोल्स जेनेवर, सेंट-जर्मेन और रोज शैंपेन शामिल हैं। इसे 30 मिली बोल्स जेनेवर, 15 मिली बोल्स जिंजर मिंट सिरप, 20 मिली बोल्स स्ट्रॉबेरी लिकर, 25 मिली ताज़ा नींबू का रस और 10 मिली बोल्स एल्डरफ्लावर लिकर से तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 3.52 लाख रुपए है।

वुडफोर्ड रिजर्व मिंट जूलप (Woodford Reserve Mint Julep)

कीमत: 2500 डॉलर (प्रति कप)

बॉर्बन ब्रांड वुडफोर्ड रिज़र्व हर साल केंटकी डर्बी के आसपास एक लिमिटेड एडिशन मिंट जूलप कॉकटेल बनाता है। इससे होने वाली इनकम अलग-अलग एनजीओ को दी जाती है। इसके एक कप की कीमत 2500 अमेरिकी डॉलर यानी 2.20 लाख रुपए थी।

ये भी देखें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बाइक का नाम?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह
13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी