
Harassment in Flight: अमेरिका में एक महिला को उड़ते विमान में साथी पुरुष यात्री द्वारा यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। महिला ने केबिन क्रू से इसकी शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत खारिज कर दी गई। इसके बाद महिला ने एयरलाइन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लक्जरी वीगन लेदर ब्रांड Mela सहित कई कंपनियों की सीईओ नील एल्शेरिफ के साथ यह घटना 27 मई को घटी। वह न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से मिलान की यात्रा कर रही थी। ब्रुकलिन के फेडरल कोर्ट में दायर केस के अनुसार एल्शेरिफ के ठीक बगल में "जॉन डो" नाम का व्यक्ति बैठा था। वह कई गिलास शैंपेन पीने के बाद नशे में था।
केबिन की लाइटें मंद होने के बाद जॉन डो ने करीब 60 मिनट तक गंदी हरकत की। इस दौरान न तो फ्लाइट अटेंडेंट और न ही कोई अन्य क्रू मेंबर प्रीमियम इकोनॉमी केबिन में घुसा। एल्शेरिफ को अपनी सुरक्षा का डर था। उसे उम्मीद थी कि कोई क्रू सदस्य हस्तक्षेप करेगा।
एल्शेरिफ ने एक फ्लाइट अटेंडेंट को अपने साथ हुए गलत हरकत की सूचना दी तो उसने उदासीनता से जवाब दिया। क्रू मेंबर के सदस्य ने उनसे कहा कि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है जो वह कर सकती है। उसे अपने सीट पर वापस चले जाना चाहिए।
एल्शेरिफ ने 3000 डॉलर (2.5 लाख रुपए से अधिक) में टिकट खरीदा था। उसकी शिकायत पर फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, "पुरुष बस ऐसे ही काम करते हैं। उसके अपने पति ने भी "ऐसी ही हरकतें" की हैं।"
एल्शेरिफ ने आरोप लगाया है कि विमान के चालक दल ने घटना की सूचना नहीं दी। जॉन डो से बात भी नहीं की गई। एल्शेरिफ अरब और मध्य पूर्वी मूल की हैं। उन्होंने एयरलाइन द्वारा मामले को संभालने में नस्लीय पक्षपात का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि वह अरब महिला हैं, इसलिए उनकी रिपोर्ट को यौन उत्पीड़न के मामले के रूप में नहीं देखा गया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।