Shocking News: पोर्न साइट पर महिला को दिखी अपनी ही फेक तस्वीर, दोस्त ही निकला गुनहगार

यूके में महिला को एक पोर्न वेबसाइट पर अपनी ही एक फेक फोटो मिली तो उसके होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत की तो टीम ने जांच में महिला के ही एक खास फ्रैंड को दोषी पाया। उसकी ही आईडी से फोटो पोर्न साइट पर अपलोड कर दी गई थी। 

Yatish Srivastava | Published : Apr 5, 2024 11:15 AM IST

वर्ल्ड न्यूज। यूके की एक महिला के उस वक्त पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसने एख पोर्न साइट पर अपनी ही एक फेक तस्वीर देखी। महिला को लगा कि उसकी आंखों को धोखा हुआ है तो उसने दोबारा साइट पर जाकर गौर से देखा तो उसे समझ आ गया कि उसकी तस्वीर के साथ ही छेड़छाड़ कर फेक तस्वीर बनाई गई है। इस पर उसके होश उड़ गए। बाद में उसने पुलिस के साइबर टीम से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

महिला को ईमेल पर आया था लिंक
महिला ने बताया कि एक अननोन ईमेल अकाउंट से उसे एक लिंक शेयर किया गया था। उसने जब लिंक पर क्लिक किया तो वह एक पोर्न वेबसाइट थी। इसक बाद दोबारा क्लिक किया तो उसपर कई सारी फेक तस्वीरें और वीडियो नजर आने लगे। इन तस्वीरों और वीडियो में महिला को कई पुरुषों के इनटीमेट होते और आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। महिला के चेहरे का इस्तेमाल बेहद हाईटेक तरीके से किया गया था। कोई भी व्यक्ति फोटो या वीडियो देखकर धोखा खा सकता है।

पढ़ें Social Media पर नहीं डाला जाए पोर्न मटेरियल, अश्लील सामग्री रोकने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

महिला के दोस्त ने ही दिया धोखा 
महिला ने बताया पोर्न साइट पर उसकी एक फोटो में किंग्स कॉलेज, कैम्ब्रिज की तस्वीर थी। उस तस्वीर से उसे याद आ गया कि ये पिक्चर तो उसके खास दोस्त एलेक्स वुल्फ ने ली थी। उसे  यकीन नहीं हुआ कि उसके दोस्त न ही ऐसी गिरी हुई हरकत की है। आरोपी दोस्त के खिलाफ शिकायत करने के साथ ही उसे सजा दिलाई। इसके साथ ही अब वह महिलाओं को अलर्ट रहने की हिदायत देने के साथ सेफ्टी मेजर्स हमेशा अपनाने की सलाह देती हैं।

Share this article
click me!