महिला ने छोटी सी बात पर अपने दो साल के बेटे की हत्या की, अब हुई 19 साल की जेल

Published : Oct 05, 2019, 06:41 PM ISTUpdated : Oct 05, 2019, 06:43 PM IST
महिला ने छोटी सी बात पर अपने दो साल के बेटे की हत्या की, अब हुई 19 साल की जेल

सार

एलिजाबेथ वुलहीटर नामक इस महिला ने पिछले वर्ष मई में अपने बेटे एंथनी बन की हत्या कर दी थी।

विचिटा (Wichita, America). अमेरिका में हॉटडॉग खाने से मना करने पर अपने दो वर्षीय बेटे की हत्या करने के मामले में कंसास राज्य की एक महिला को 19 वर्षों से ज्यादा जेल की सजा सुनायी गई है। एलिजाबेथ वुलहीटर नामक इस महिला ने पिछले वर्ष मई में अपने बेटे एंथनी बन की हत्या कर दी थी।

इतना पीटा की बच्चे की मौत हो गई

'विचिटा ईगल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक चौबीस वर्षीय वुलहीटर के ऊपर हत्या का एक और बाल उत्पीड़न के दो आरोप थे। उन्हें 19 वर्ष पांच महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। महिला के बेटे एंथनी ने हॉटडॉग खाने से मना कर दिया था। इसपर मई 2018 में महिला ने उसे बुरी तरह पीटा था जिसके दो दिनों बाद बच्चे की मौत हो गई।

वुलहीटर का कहना है कि उसने बच्चे को हॉटडॉग खाने से मना करने पर मारा था लेकिन उसके बाद उसने सुना कि उसका पुरुषमित्र लुका डाइल बच्चे की और पिटाई कर रहा था। हत्या के जुर्म में 49 साल की जेल की सजा काट रहे डाइल ने बच्चे को पीटने की बात से इनकार किया है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RSS Chief in USA: 'मुसलमानों का क्या होगा?' इस सवाल पर मोहन भागवत ने दिया दो टूक जवाब, VIDEO
Nepal Flood: ग्लेशियर टूटने से 100 KM तक तबाही, चीन से बिहार तक सैलाब, असल में क्या और कहां हुआ?