World Heritage Day 2023: इस मंगोल शासक ने लगाई थी ग्रेट वॉल ऑफ चाइना में सेंध, दीवार तोड़ किया था चीन पर हमला

Published : Apr 18, 2023, 08:32 AM ISTUpdated : Apr 18, 2023, 09:55 AM IST
great wall of china

सार

World Heritage Day 2023: चीन की इस विशाल दीवार का निर्माण देश को दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था। चंगेज खान ने 1211 में इसे दीवार को तोड़ दिया था और पार कर चीन पर हमला किया था। 

World Heritage Day 2023: हर साल 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में स्मारकों और विरासत स्थलों की यात्रा करके, सम्मेलनों में शामिल होकर और राउंड टेबल चर्चा करके मनाया जाता है। आज दुनिया भर में कई ऐसे ऐतिहासिक धरोहरें हैं, जो सालों से अपने अंदर न जाने कितने किस्से और कहानियों को संजोए हुए है। इन स्मारकों और स्थलों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ऐसी विरासतों को संभाले रखने के लिए ही विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। ऐसी ही एक इमारत ग्रेट वॉल ऑफ चाइना है, जिससे कई किस्से जुड़े हैं।

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है, जिसे चीन के विभिन्न शासकों के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया था। यह दीवार 2,300 से अधिक साल पुरानी है। इसका शुमार दुनिया के सात अजूबों में होता है।

देश की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार

इस दीवार से दूर से आते शत्रुओं पर नजर रखने के लिए कई जगह मीनारें भी बनाईं गई थीं। वैसे चीन की इस विशाल दीवार का निर्माण देश को दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल परिवहन और सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाने के लिए किया जाने लगा था।

चंगेज खान ने लगाई सेंध

इस चीनी दीवार को देश की रक्षा के लिए बनाया गया था, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब इस दीवार को तोड़ दिया था। बता दें कि चंगेज खान ने 1211 में इसे दीवार को तोड़ दिया था और पार कर चीन पर हमला किया था। चंगेज खान के इस काम को दुनियाभर में एक बड़े कारनामे के रूप में देखा जाता है।

2000 साल मे बनी दीवार

इस दीवार को बनाने में करीब 2000 साल लगे। हैरान करने वाले बात यह है कि इस दीवार का निर्माण किसी एक सम्राट ने नहीं करवाया था, बल्कि कई सम्राटों और राजाओं ने इसका निर्माण कराया था।इ स दीवार की लंबाई 6400 किमी है। ये दुनिया में इंसानों की बनाई सबसे बड़ी संरचना है।

चावल के आटे का इस्तेमाल

दीवार को बनाते समय इसके पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल क‌िया गया था। इस दीवार की चौड़ाई इतनी हैं कि एक साथ 5 घुड़सवार या 10 पैदल सैनिक एक साथ गस्त कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि दीवार की ऊंचाई एक समान नहीं है। यह किसी जगह यह 9 फुट ऊंची है, तो कहीं पर 35 फुट ऊंची।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Amazon का 2030 प्लान: भारत में $35 बिलियन निवेश, AI, एक्सपोर्ट और बहुत कुछ
महिला पत्रकार के साथ पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने की घटिया हरकत-Watch Video