Published : Jul 11, 2024, 10:04 AM ISTUpdated : Jul 11, 2024, 11:13 AM IST
दुनिया में हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना 1987 में पांच अरब दिवस के बाद 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा की गई थी।
विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुमान के अनुसार जुलाई 2024 तक भारत की आबादी 144 करोड़ से ज्यादा है। इसके साथ ही भारत जनसंख्या के मामले में टॉप पर है। साल 2022 में भारत चीन को पछाड़ कर सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है।
27
चीन की आबादी
चीन की जनसंख्या 1.4 बिलियन से अधिक है लेकिन 2024 में इसमें गिरावट आई। फिलहाल चीन 142 की जनसंख्या के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।
37
अमेरिका की आबादी
अमेरिका में 34 करोड़ की आबादी के साथ है। इसके साथ अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
47
इंडोनेशिया की जनसंख्या
जुलाई 2024 तक इंडोनेशिया की जनसंख्या 27 करोड़ पहुंच चुकी है। यह जनसंख्या के हिसाब से देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। 2020 की जनगणना के नतीजों के अनुसार, देश की लगभग 56 फीसदी आबादी जावा द्वीप पर रहती है।
57
बांग्लादेश की आबादी
बांग्लादेश की आबादी 17 करोड़ है। सबसे ज्यादा आबादी वाले लिस्ट में इसका भी नंबर है। ये देश साल 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर बना था।
67
नाइजीरिया अफ़्रीका के सबसे घनी आबादी
नाइजीरिया अफ़्रीका के सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। ये 2050 तक दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है। इसकी आबादी 22 करोड़ के साथ ये छठे स्थान पर है।
77
इथियोपिया की आबादी
इथियोपिया की आबादी 12 करोड़ से ज्यादा है। इथियोपिया ने 2.52 फीसदी की वृद्धि दर देखी और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों की शीर्ष 10 सूची में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।