Published : Jun 20, 2025, 01:53 PM ISTUpdated : Jun 22, 2025, 11:17 AM IST
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल और रूस-यूक्रेन की जंग ने पूरी दुनिया को अशांत कर दिया है। इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस ने ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें युद्ध के बीच दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देशों के बारे में बताया गया है।
दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में आइसलैंड टॉप पर है। बता दें कि आइसलैंड ने 2008 से ही इस स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
210
2- आयरलैंड
राजधानी - डबलिन
कहां - यूरोप
सुरक्षित देशों की टॉप 10 लिस्ट में 8 देश अकेले यूरोप से हैं। इसमें दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पास स्थित आयरलैंड का नंबर है। ये यूरोप का तीसरा और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। इसके पूर्व में यूनाइटेड किंगडम है।
310
3- न्यूजीलैंड
राजधानी - वेलिंगटन
कहां - ओशिएनिया
न्यूजीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित एक देश है, जो 2 बड़े द्वीपों और अन्य कई छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। 53 लाख की आबादी वाले इस देश में 35 लाख आबादी उत्तरी द्वीप में, जबकि 15 लाख से ज्यादा दक्षिणी द्वीप में रहती है।
410
4- ऑस्ट्रिया
राजधानी - विएना
कहां - यूरोप
ऑस्ट्रिया यूरोप में स्थित एक प्रमुख देश है। ये उत्तर में जर्मनी और चेक गणराज्य से, पूर्व में स्लोवाकिया और हंगरी से, दक्षिण में स्लोवाकिया और इटली से और पश्चिम में स्विटजरलैंड और लीश्टेनश्टाइन से घिरा हुआ है।
510
5- स्विट्जरलैंड
राजधानी - बर्न
कहां - यूरोप
स्विट्जरलैंड का 60% एरिया ऐल्प्स पहाड़ों से ढंका हुआ है। इसकी वजह से यहां सुंदर पहाड़ और झीलें हैं। यहां प्रति व्यक्ति आय 40 हजार डॉलर से ज्यादा है, जिसके चलते स्विस लोगों का जीवनस्तर बहुत ऊंचा है।
610
6- सिंगापुर
राजधानी - सिंगापुर सिटी
कहां - एशिया
सुरक्षित देशों की लिस्ट में एशिया महाद्वीप का सिर्फ एक ही देश सिंगापुर शामिल है। सिंगापुर एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। ये भारत के निकोबार आइलैंड से करीब 1500 किलोमीटर दूर है। 1965 में मलेशिया से अलग होकर सिंगापुर एक नया देश बना।
710
7- पुर्तगाल
राजधानी - लिस्बन
कहां - यूरोप
पुर्तगाल यूरोप में सबसे पश्चिमी बिंदु पर स्थित है। वहीं, इसकी राजधानी लिस्बन यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से एक है। बता दें कि भारत का गोवा 1961 तक पुर्तगाली शासन के अधीन था, जो पुर्तगाल को भारत के औपनिवेशिक इतिहास से जोड़ता था।
810
8- डेनमार्क
राजधानी - कोपनहेगन
कहां - यूरोप
डेनमार्क नॉर्थ यूरोप में स्थित एक देश है, जिसकी सीमा सिर्फ जर्मनी से मिलती है। वहीं उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। इसका नाम दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में भी शामिल है। डेनमार्क की इकोनॉमी पर्यटन और खेती पर बेस्ड है।
910
9- स्लोवेनिया
राजधानी - ल्यूब्लयाना
कहां - यूरोप
स्लोवेनिया मध्य यूरोप में स्थित आल्प्स पर्वत से लगा हुआ देश है। इसकी सीमा पश्चिम में इटली, दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण और पूर्व में क्रोएशिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी और उत्तर में आस्ट्रिया से लगती है।
1010
10- फिनलैंड
राजधानी - हेलसिंकी
कहां - यूरोप
क्षेत्रफल के हिसाब से ये यूरोप का आठवां सबसे बड़ा देश है। लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। ये दुनिया के टॉप-10 खुशहाल देशों में भी शामिल है। फिनलैंड में एक ऐसा आईलैंड है, जहां केवल महिलाएं ही घूम सकती हैं। यह आइलैंड महिलाओं को रिलैक्स फील कराने के लिए डेवलप किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।