Womens Day 2025: रूस से यूक्रेन तक ये हैं अधिक महिलाओं वाले टॉप 10 देश, लिस्ट में अपना एक पड़ोसी भी

Published : Mar 08, 2025, 01:37 PM ISTUpdated : Mar 08, 2025, 03:04 PM IST

World Womens Day 2025: आज महिला दिवस है। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम है। वहीं, बहुत से ऐसे भी देश हैं जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी अधिक है। आइए जैसे टॉप 10 देशों के बारे में जानते हैं। 

PREV
110
1. यूक्रेन

रूस के साथ लड़ाई शुरू होने से पहले ही यूक्रेन आबादी में अधिक महिलाओं के मामले में टॉप टेन में शामिल था। लड़ाई के चलते बड़ी संख्या में यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। इसके चलते यहां महिलाओं और पुरुषों की आबादी में अंतर बढ़ गया है। 2019 में यूक्रेन में महिलाएं आबादी का 53.67% थीं। 2021 में यहां प्रति 100 महिलाओं के बदले पुरुषों की संख्या 86.33 थी।

210
2. रूस

यूक्रेन के साथ लड़ाई शुरू होने से पहले भी रूस में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या कम थी। जंग में हजारों रूसी सैनिक मारे गए हैं, जिसके चलते यह अंतर बढ़ गया है। 2021 में एक रिपोर्ट से पता चला था कि रूस में प्रति 100 महिलाओं के बदले 86.8 पुरुष हैं।

310
3. नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में प्रति 100 महिलाओं के बदले सिर्फ 84.55 पुरुष हैं। यहां की आबादी में महिलाओं का हिस्सा 54.19% है। 2019 में नेपाल की आबादी 29,137,000 थी। इनमें 1.57 करोड़ से अधिक महिलाएं और 1.33 करोड़ से अधिक पुरुष थे।

410
4. हांगकांग

2019 में हांगकांग में महिलाओं का जनसंख्या अनुपात 54.12% बताया गया था। 2021 की रिपोर्ट के अनुसार यहां प्रति 100 महिलाओं पर लगभग 84.48 पुरुष रहते हैं।

510
5. कुराकाओ

कुराकाओ में रहने वाली हर 100 महिलाओं पर सिर्फ 92 पुरुष हैं। 2019 में इस देश की कुल आबादी 1.64 लाख से अधिक थी। इनमें करीब 89 हजार महिलाएं और 75 हजार पुरुष थे।

610
6. मार्टीनिक

यहां 2021 में महिला-पुरुष अनुपात 100 महिलाओं पर लगभग 85.01 पुरुष था। 2019 की रिपोर्ट के अनुसार यहां की जनगणना 3.75 लाख से अधिक थी। इनमें करीब 2 लाख महिलाएं थीं।

710
7. लातविया

लातविया में 53.91% महिलाएं हैं। 2019 में यहां की आबादी करीब 1,886,000 थी। इनमें करीब 1,017,000 महिलाएं और 869,000 पुरुष थे।

810
8. ग्वाडेलोप

2019 में ग्वाडेलोप के लगभग 53.88% महिलाएं थीं। 2019 में यहां की आबादी करीब 4 लाख थी। इनमें 2.16 लाख महिलाएं और 1.85 लाख पुरुष थे। 2021 की रिपोर्ट के अनुसार यहां प्रति 100 महिलाओं पर लगभग 89.2 पुरुष थे।

910
9. लिथुआनिया

2019 में लिथुआनिया की लगभग 53.72% आबादी महिलाओं की थी। 27.22 लाख से अधिक की आबादी में से 14.62 साथ महिलाएं और 12.60 लाख पुरुष थे। 2021 तक यहां प्रति 100 महिला के बदले 86.18 पुरुष थे।

1010
10. बेलारूस

यहां 2020 में प्रति 100 महिला के बदले 87.12 पुरुष थे। जनसंख्या 94.49 लाख से अधिक थी। इसमें 50.50 लाख से अधिक महिलाएं और 43.99 लाख पुरुष थे।

Recommended Stories