Year Ender 2022: वो 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने सारी दुनिया को शॉक्ड कर दिया, क्राइम-पॉलिटिक्स और हादसे

वर्ल्ड न्यूज. तमाम अच्छे-बुरे और खतरनाक घटनाक्रमों से होते हुए वर्ष, 2022 भी विदा लेने जा रहा है। साल कोई भी हो; कुछ न कुछ ऐसा हादसा या घटना ऐसी हो ही जाती है, जो इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाता है। ये 15 घटनाएं भी ऐसी ही हैं। पढ़िए क्या हैं ये मामले...
 

Amitabh Budholiya | Published : Dec 17, 2022 8:47 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. तमाम अच्छे-बुरे और खतरनाक घटनाक्रमों से होते हुए वर्ष, 2022 भी विदा लेने जा रहा है। साल कोई भी हो; कुछ न कुछ ऐसा हादसा या घटना ऐसी हो ही जाती है, जो इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाता है। ये 15 घटनाएं भी ऐसी ही हैं। पढ़िए क्या हैं ये मामले...

24 फरवरी, 2022- रूस-यूक्रेन युद्ध का बिगुल:  24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। 

Latest Videos

25 जून, 2022-बांग्लादेश में पद्मा ब्रिज का उद्घाटन: बांग्लादेश के इतिहास का सबसे बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पद्मा ब्रिज(Padma Bridge) का 25 जून को प्रधानमंत्री शेख हसीना(Prime Minister Sheikh Hasina) ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया था। 6.15 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन मुंशीगंज में मावा प्वाइंट पर हुआ था। अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दावा किया था कि पद्मा ब्रिज की नींव अभी भी दुनिया में सबसे गहरी है। इस पुल के पिलर 122 मीटर की अधिकतम गहराई तक बिछाए गए हैं, जबकि भूकंप की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

8 जुलाई, 2022-शिंजो आबे की हत्या:जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई, 2022 को नारा शहर में गोली मार हत्या कर दी गई थी। आबे पश्चिमी शहर नारा में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे थे, तभी हमलावर ने उन्हें गोली मारी थी।

9 जुलाई, 2022-श्रीलंका में बगावत: महंगाई और करप्शन से परेशान श्रीलंका की पब्लिक ने गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) सरकार के खिलाफ 9 जुलाई 2022 को देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था। प्रदर्शकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास और कार्यालयों पर कब्जा कर लिया था। गोटबाया राजपक्षे को इस्तीफा देना पड़ा और 13 जुलाई को देश छोड़कर भाग निकले। 14 जुलाई 2022 को सिंगापुर पहुंचने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वहां नई सरकार का गठन हुआ। 

31 जुलाई, 2022- अल जवाहिरी मारा गया: अलकायदा चीफ और अमरीका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर  पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले  का मुख्य साजिशकर्ता अयमान अल जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) अफगानिस्‍तान के काबुल में एक अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारा गया था।

अगस्त, 2022-पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़: पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान में पिछले 10 साल की इस सबसे भीषण बाढ़ सामने आई थी। आधे पाकिस्तान के डूब जाने से खेत-खलिहान सब बर्बाद हो गए थे।1,100 से अधिक लोग मारे गए थे। 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे। 

8 सितंबर, 2022- महारानी एलिजाबेथ II का निधन: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ II का 8 सितंबर, 2022 को निधन (Queen Elizabeth II Death) हो गया था। उनकी उम्र 96 साल थी। स्कॉटलैंड में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। पिछले 70 सालों से वे ब्रिटेन की राजगद्दी संभाल रही थीं।

13 सितंबर, 2022-ईरान हिजाब विवाद हिंसा: ईरान में हिजाब के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच 13 सितंबर, 2022 को राजधानी तेहरान में हिजाब न पहनने की वजह से 20 साल की महसा अमीनी को वहां की मॉरल पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान उनके साथ की गई मारपीट के बाद 16 सितंबर को महसा अमीनी की पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे ईरान में हिजाब और सख्त पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए थे। इन प्रदर्शनों के दौरान 300 से अधिक लोगों को जान गंवाना पड़ी। बाद में ईरान सरकार को मॉरल पुलिस खत्म करनी पड़ी और हिजाब को अनिवार्य बनाने वाले कानून की समीक्षा करने पर झुकना पड़ा।

30 सितंबर, 2022- काज हायर एजुकेशन सेंटर पर आतंकी हमला: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के काबुल के काज हायर एजुकेशन सेंटर पर हुए आतंकी हमले में 100 से अधिक स्टूडेंट्स मारे गए थे। हमले के समय वहां मॉक टेस्ट होने वाला था। वहां करीब 600 स्टूडेंट्स थे, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं। 

28 अक्टूबर-ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के PM पद की शपथ ली: भारतीय मूल के पहले हिंदू और अश्वेत ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वे  भारत के मशहूर बिजनेसमैन और इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के दामाद हैं।

3 नवंबर, 2022- इमरान खान पर हमला:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान(Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan) पर 3 नवंबर को जानलेवा हमला हुआ था। इमरान खान वजीराबाद में रैली कर रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई थी। इसमें 9 लोगों घायल हुए थे। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के नेता इमरान इस्माइल के मुताबिक, इमरान के पैर में तीन से चार बार गोली मारी गई थीं।

21 नवंबर, 2022-इंडोनेशिया में भूकंप: इंडोनेशिया में आए भूकंप मे 162 से अधिक लोगो की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र जावा द्वीप के सियांजुर में था। 

1 दिसंबर, 2022-भारत ने ग्रहण की G20 की अध्यक्षता: भारत ने 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की। जी20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। G-20 अध्यक्षता 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की थीम से प्रेरित होकर एकता को और बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।

9 दिसंबर, 2022-तवांग में चीनी सेना की घुसपैठ: चीनी सैनिकों ने 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control-LAC) पर यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। करीब 300 चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीट-पीटकर खदेड़ दिया।

13 दिसंबर, 2022-अमेरिका में सेम सेक्स मैरिज को मंजूरी: दशकों के इंतजार के बाद अमेरिकी समलैंगिकों के लिए 13 दिसंबर, मंगलवार 'मंगल' का दिन साबित हुआ। अमेरिकी समलैंगिकों को बाइडेन गवर्नमेंट ने एक बड़ा तोहफा दिया। राष्ट्रपति जो बाइडेन(President Joe Biden) ने समलैंगिक विवाह(same-sex marriage) को देश भर में कानूनी मान्यता बनाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने इसे अमेरिका में आजादी की जीत बताया है। अमेरिकी संसद ने 8 दिसंबर को एक ऐतिहासिक कानून पारित किया था, जो LGBTQ-अधिकार अधिवक्ताओं(LGBTQ-rights advocates) के लिए एक बड़ी जीत रहा।

यह भी पढ़ें
Year Ender: 2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन
Year Ender 2022: PM मोदी के वो 10 बड़े बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने न सिर्फ सुना, बल्कि सराहा भी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh