पाकिस्तान में छाया भारत का जादू, गूगल सर्च ट्रेंड्स 2024 का खुलासा

Published : Dec 12, 2024, 09:04 AM ISTUpdated : Dec 12, 2024, 09:05 AM IST
Google

सार

गूगल के 2024 सर्च ट्रेंड्स में पाकिस्तान में भारत की लोकप्रियता का खुलासा हुआ है। मुकेश अंबानी से लेकर फिल्म 'एनिमल' तक, भारत से जुड़े विषयों की सर्च ने सबको चौंका दिया है।

Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने को है। ऐसे में गूगल ने हर देश के लिए सर्च ट्रेंड का खुलासा किया है। इससे पता चला है कि पाकिस्तान के लोगों ने पूरे साल भारत के बारे में गूगल पर खूब सर्च किया। इसके साथ ही अरबपति मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' तक भारत के विषयों के बारे में पाकिस्तान में बहुत सारे सर्च किए गए। इससे साफ पता चलता है कि भारत में हो रही घटनाओं को लेकर पाकिस्तान में लोगों को कितनी ज्यादा रुचि रहती है।

Google द्वारा हर साल दिसंबर की शुरुआत में बताया जाता है कि पूरे साल लोगों ने सबसे अधिक किस बारे में सर्च किया। समाचार, फिल्में और गाने जैसी कई कैटेगरी में सर्च रिपोर्ट दी जाती है। 6 कैटेगरी में जानें पाकिस्तान के लोगों ने किस संबंध में सबसे अधिक सर्च किया।

क्रिकेट

1. टी20 विश्व कप

2. पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड

3. पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

4. पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

5. पाकिस्तान बनाम भारत

6. पीएसएल 2024 शेड्यूल

7. पाकिस्तान बनाम यूएसए

8. भारत बनाम इंग्लैंड

9. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

10. भारत बनाम इंग्लैंड

खास लोग

1. अब्बास अत्तार

2. एटेल अदनान

3. अरशद नदीम

4. सना जावेद

5. साजिद खान

6. शोएब मलिक

7. हरीम शाह

8. मिनाहिल मलिक

9. जोया नासिर

10. मुकेश अंबानी

फिल्में और नाटक

1. हीरामंडी

2. 12वीं फेल

3. एनिमल

4. मिर्जापुर सीजन 3

5. स्त्री 2

6. इश्क मुर्शिद

7. भूल भुलैया 3

8. डंकी

9. बिग बॉस 17

10. कभी मैं कभी तुम

कैसे करें

1. मतदान केंद्र की जांच कैसे करें

2. दादी के मरने से पहले लाखों कैसे कमाएं

3. पुरानी कार कैसे खरीदें

4. फूलों को लंबे समय तक कैसे टिकाएं

5. पीसी में YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें

6. बिना निवेश के कैसे कमाएं

7. अपने चार साल के बच्चे को शेयर करना कैसे सिखाएं

8. जींस से घास का दाग कैसे हटाएं

9. घुटने की चोट के बाद फिर से कसरत कैसे शुरू करें

10. वर्ल्ड कप को लाइव कैसे देखें

रेसिपी

1. केला ब्रेड रेसिपी

2. मालपुरा रेसिपी

3. गार्लिक ब्रेड रेसिपी

4. चॉकलेट चिप कुकी रेसिपी

5. तवा कलेजी रेसिपी

6. पीच आइस्ड टी रेसिपी

7. क्रीमी पास्ता रेसिपी

8. पिज्जा रेसिपी

9. एग नूडल रेसिपी

10. हैशब्राउन रेसिपी

टेक

1. चैटजीपीटी लॉगिन

2. बिंग इमेज क्रिएटर

3. इनफिनिक्स नोट 30

4. वीवो y100

5. जेमिनी

6. इनफिनिक्स हॉट 50 प्रो

7. रेडमी नोट 13

8. आईफोन 16 प्रो मैक्स

9. इनफिनिक्स नोट 40

10. रीमेकर एआई

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश ने पहली बार कबूली हिंदुओं पर हिंसा की बात, कहा- अब तक 88 केस सामने आए

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध