गर्भपात वाले वीडियो पर YouTube का एक्शन, जल्द हटाए जाएंगे गलत जानकारी देने वाले कंटेंट

Published : Jul 22, 2022, 09:56 AM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 12:06 PM IST
गर्भपात वाले वीडियो पर YouTube का एक्शन, जल्द हटाए जाएंगे गलत जानकारी देने वाले कंटेंट

सार

यूट्यूब अब गर्भपात के झूठे तरीके या घर पर गर्भपात के तरीके वाले वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगा। इसको लेकर यूट्यूब ने एक रिपोर्ट में कहा है कि यह वीडियो समाज में गलत सूचना फैला रहा है। डॉक्टरों ने भी इस पर चिंता जतायी है। 

वाशिंगटनः यूट्यूब गर्भपात से जुड़े झूठे और असुरक्षित दावे करनेवाले वीडियो को हटाएगा। YouTube ने गुरुवार को कहा कि वह चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में गलत सूचना पर कार्रवाई करेगा। यह कदम तब उठाया जा रहा है, जब महिलाएं संयुक्त राज्य भर में कई क्षेत्रों में गर्भपात के अधिकार को खत्म करने के बाद गर्भावस्था से जुड़ी पुख्ता जानकारी की ऑनलाइन मांग करेंगी।

जल्द ही हटाए जाएंगे वीडियो
यूट्यूब के प्रवक्ता एलेना हर्नांडेज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि हम मानते हैं कि लोगों को स्वास्थ्य विषयों के बारे में आधिकारिक स्रोतों से सामग्री से जोड़ना महत्वपूर्ण है और हम अपनी नीतियों और उत्पादों की लगातार समीक्षा करते हैं। गुरुवार से ही हम यूट्यूब से गर्भपात की असुरक्षित तरीकों वाली वीडियो को हटाना शुरू कर देंगे।  

डॉक्टरों ने जतायी है चिंता
यूट्यूब ने कहा कि वह विश्व स्तर पर ऐसे सभी वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगा, जिसमें असुरक्षित गर्भपात, घर पर गर्भपात के निर्देश और झूठे दावे शामिल हैं। इसके अलावा विष विज्ञानियों (toxicologists) ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए खतरनाक 'DIY' गर्भपात विधियों के बारे में चिंता भी जताई है।

50 साल पुराना कानून हुआ निरस्त
पिछले दिनों अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने गर्भपात के अधिकार को निरस्त करनेवाले इस फैसले के आते ही रिपब्लिकन शासन वाले राज्यों ने गर्भपात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब डेमोक्रेट शासन वाले राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में गर्भपात अब गैर-कानूनी हो गया है। 50 साल पुराना यह कानून अब निरस्त हो गया है।

अमेरिका के कई राज्यों में लगा गर्भपात पर प्रतिबंध
बता दें कि मिसिसिपी, अलबामा, साउथ डकोटा, टेक्सास, मिसौरी, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, वेस्ट वर्जीनिया और विस्कान्सिन सहित अब तक कम से कम नौ अमेरिकी राज्यों ने गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आने वाले हफ्तों में एक दर्जन अन्य राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- चीन की सड़कों पर उतारने पड़े टैंक, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bangladesh: हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा कोई अलग-अलग क्राइम नहीं, बल्कि नाकामी का एक पैटर्न
Bangladesh Politics: अब क्या करेंगे मुहम्मद यूनुस, बांग्लादेश में तारिक रहमान से ज्यादा उनकी चर्चा क्यों?